Kesari 2 Box Office Day 17: रेड 2 ने थाम दी ‘केसरी 2’ की रफ्तार, तीसरे वीकेंड में इतनी रह गई कमाई

Kesari 2 box office collection Day 17. Photo- Instagram

मुंबई। Kesari 2 Box Office Day 17: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की रिलीज का असर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 पर पड़ा है। तीसरे वीकेंड में फिल्म की रफ्तार काफी कम हो गई, जिसकी वजह से केसरी 2 का 100 करोड़ तक का सफर थोड़ा लम्बा हो गया है।

तीसरे वीकेंड (2-4 मई) में केसरी 2 ने सिर्फ 6.10 करोड़ जमा किये हैं, जिसे मिलाकर फिल्म का 17 दिनों का नेट कलेक्शन 81.45 करोड़ हो गया है। तीसरे शुक्रवार को केसरी 2 ने 1.40 करोड़, शनिवार को 2.20 करोड़ और रविवार को 2.50 करोड़ जमा किये थे।

तीसरे हफ्ते में भारी पड़ रही रेड 2

तीसरे हफ्ते में केसरी 2 को रेड 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है। गुरुवार (1 मई) को रिलीज हुई रेड 2 लगातार डबल डिजिट में कमाई करते हुए 73 करोड़ के पार पहुंच गई है। केसरी 2 (Kesari 2 Box Office Day 17) को पीछे छोड़ने में फिल्म को ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

पहले हफ्ते के पूरा होते-होते रेड 2, केसरी 2 से आगे निकल चुकी है।

यह भी पढ़ें: Raid 2 Box Office Day 4: अजय देवगन की फिल्म के नाम दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड, ‘स्काय फोर्स’ से फिर क्यों पिछड़ी ‘रेड 2’?

18 अप्रैल को रिलीज हुई केसरी 2 ने पहले हफ्ते में 46.54 करोड़ जमा किये थे, जबकि दूसरे हफ्ते में 28.81 करोड़ ही जुटा सकी। ब्रिटिश हुकूमत के टकराव की इस कहानी ने दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं किया, जबकि केसरी 2 को बीजेपी नेताओं का साथ भी मिला। इस सबके बावजूद केसरी 2 सिंगल डिजिट ओपनिंग ले सकी थी।

केसरी 2 का 17 दिनों का सफर कुछ इस तरह रहा:

पहला हफ्ता:

  • 18 अप्रैल (शुक्रवार): 7.84 करोड़ (गुड फ्राइडे की छुट्टी)
  • 19 अप्रैल (शनिवार): 10.08 करोड़
  • 20 अप्रैल (रविवार): 11.70 करोड़
  • 21 अप्रैल (सोमवार): 4.50 करोड़
  • 22 अप्रैल (मंगलवार): 5.04 करोड़
  • 23 अप्रैल (बुधवार): 3.78 करोड़
  • 24 अप्रैल (गुरुवार: 3.60 करोड़

दूसरा हफ्ता:

  • 25 अप्रैल शुक्रवार): 4.05 करोड़
  • 26 अप्रैल (शनिवार): 7.20 करोड़
  • 27 अप्रैल (रविवार): 8.14 करोड़
  • 28 अप्रैल (सोमवार): 2.65 करोड़
  • 29 अप्रैल (मंगलवार): 2.72 करोड़
  • 30 अप्रैल (बुधवार): 2.25 करोड़
  • 1 मई अप्रैल (बुधवार): 1.80 करोड़

तीसरा वीकेंड

  • 2 मई (गुरुवार): 1.40 करोड़
  • 3 मई (शुक्रवार): 2.20 करोड़
  • 4 मई (शनिवार): 2.50 करोड़

केसरी 2 का निर्देशन करन सिंह त्यागी ने किया है, जबकि करण जौहर इसके निर्माता हैं। अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडेय लीड रोल्स में हैं। जलियांवाला बाग की पृष्ठभूमि में फिल्म की कहानी बैरिस्टर सी शंकरन नायर और ब्रिटिश हुकूमत के बीच अदालती लड़ाई पर आधारित है।