मुंबई। Maa Box Office Day 2: काजोल की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म मां में दर्शक दिलचस्पी रहे हैं, जिसके चलते फिल्म धीरे-धीरे अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को मां के कलेक्शन में लगभग 27 फीसदी उछाल आया। काजोल की फिल्म को आमिर खान की तारे जमीन पर से कड़ी टक्कर लेनी पड़ रही है, जो रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी धमाल माच रही है।
दो दिनों में मां को मिले 11 करोड़
शनिवार को मां ने 6.26 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका दो दिनों का नेट कलेक्शन (Maa Box Office Day 2) 11.19 करोड़ हो गया है। फिल्म ने शुक्रवार को 4.93 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर खोता खोला था। महिला प्रधान फिल्मों में यह काजोल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है।
अगर, रविवार को भी फिल्म की यही गति रही तो ओपनिंग वीकेंड में 18-20 करोड़ के बीच रह सकता है।
हॉरर फिल्मों का जमाना
मां का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है, जबकि निर्माता अजय देवगन हैं। काजोल ने पहली बार इस जॉनर की फिल्म है। मां में उनका किरदार एक ऐसी मां का है, जो अपनी बेटी के लिए एक प्राचीन शैतानी ताकत से लड़ जाती है। इसकी कहानी मां काली और रक्तबीज की पौराणिक कथा से निकली है।
माइथोलॉजी हॉरर और कॉमेडी हॉरर इस वक्त बॉलीवुड में हॉट टॉपिक्स हैं। एक तरफ स्त्री 2, मुंजा, भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों हॉरर कॉमेडीज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिजल्ट दिये हैं, वहीं शैतान जैसी माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्मों ने इस जॉनर में भरोसे को कायम किया है।
अजय देवगन अब इस जॉनर के तहत अपना अलग यूनिवर्स बना रहे हैं। शैतान के बाद मां और मां के बाद शैतान 2 पाइपलाइन में है।