Maa Box Office Day 4: सोमवार को ‘मां’ की कमाई में भारी गिरावट, ‘सितारे जमीन पर’ से बेहतर

Kajol's film maa box office collection 4 days. Photo- Instagram

मुंबई। Maa Box Office Day 4: ओपनिंग वीकेंड में ठीकठाक कलेक्शन करने के बाद सोमवार को मां की कमाई में भारी गिरावट आई, हालांकि सितारे जमीन पर के मुकाबले गिरावट कुछ फीसदी कम रही। सोमवार का कलेक्शन देखने के बाद मां के लिए आगे का रास्ता थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

काजोल की फिल्म ने पहले सोमवार को लगभग 2.25 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। इसके बाद मां का 4 दिनों का नेट कलेक्शन (Maa Box Office Day 4) 20.68 करोड़ हो गया। अगर, रविवार और सोमवार के कलेक्शन में तुलना की जाए तो गिरावट करीब 69 फीसदी है, जबकि सितारे जमीन पर के कलेक्शन लगभग 74 फीसदी गिरे हैं।

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par Box Office Day 11: दूसरे सोमवार को सितारे ‘जमीन’ पर, 74 फीसदी गिरा कलेक्शन

मां की प्रतिदिन कमाई इस प्रकार रही:

पहला हफ्ता

Day 1 (शुक्रवार): 4.93 करोड़

Day 2 (शनिवार): 6.26 करोड़

Day 3 (रविवार): 7.24 करोड़

ओपनिंग वीकेंड: 18.43 करोड़

Day 4 (सोमवार): 2.25 करोड़*

सोलो लीड में काजोल का सबसे बड़ा कलेक्शन

मां माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। कुछ फिल्म पसंद आई, कुछ को नहीं। मां के कलेक्शंस अन्य फिल्मों की तुलना में भले ही कम हों, मगर लीड रोल में काजोल का यह सबसे बड़ा कलेक्शन है।

उनकी पिछली दो फिल्म सलाम वेंकी और हेलीकॉप्टर ईला बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। दोनों फिल्में एक करोड़ की ओपनिंग भी नहीं ले पाई थीं। मां के निर्माता अजय देवगन हैं। इस फिल्म को शैतान यूनिवर्स की फिल्म कहने का फायदा भी मिला।

वहीं, ओपनिंग वीकेंड में टिकट पर ऑफर ने भी मां के कलेक्शंस बढ़ाने में मदद की। फिल्म को सितारे जमीन पर से भी कड़ी टक्कर मिल रही है, जो दूसरे हफ्ते में होने के बावजूद दर्शक खींच रही है। फिल्म में इंद्रनील बनर्जी और रोनित रॉय ने भी अहम किरदार निभाये हैं।