Mahavatar Narsimha Box Office Day 14: दूसरे हफ्ते में ज्यादा गरजे ‘नरसिम्हा’! आस-पास भी नहीं सैयारा, सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2

Mahavatar Narsimha box office collection day 14. Photo- Instagram

मुंबई। Mahavatar Narsimha Box Office Day 14: माइथोलॉजिकल एनिमेशन फिल्म महावतार नरसिम्हा एक सरप्राइज के तौर पर सामने आई है। बड़ी-बड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के बीच चुपके से रिलीज हुई महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है।

दूसरे हफ्ते में फिल्मों के कलेक्शंस गिरते हैं, मगर महावतार नरसिम्हा के कलेक्शंस में लगभग 58 फीसदी का उछाल आया है। अब तीसरे हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ के पड़ाव को पार करने के लिए तैयार है।

दो हफ्तों में 84 करोड़ हुआ कलेक्शन

25 जुलाई को फिल्म सैयारा की आंधी के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहला हफ्ता हल्का रहा, मगर जैसे-जैसे माउथ पब्लिसिटी का साथ मिला, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया।

दूसरे शुक्रवार को महावतार नरसिम्हा ने 5.30 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। दूसरे शनिवार को 11.25 करोड़ और रविवार को 16.27 करोड़ जमा किये। फिल्म की रफ्तार वर्किंग डेज में भी बनी रही और 7 अगस्त को खत्म हुए दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 51.62 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया।

महावतार नरसिम्हा ने पहले हफ्ते में 32.82 करोड़ जुटाये थे, जिसके मिलाकर इसका दो हफ्तों या 14 दिनों का नेट कलेक्शन 84.44 करोड़ हो गया है।

फिल्म को 100 करोड़ तक पहुंचने के लिए बस 15.56 करोड़ चाहिए, जो इस वीकेंड में मिलने की पूरी उम्मीद है। आज (तीसरा शुक्रवार) को रात 8 बजे तक फिल्म लगभग 5 करोड़ पहले ही जुटा चुकी है।

यह भी पढ़ें: Saiyaara Box Office Week 3: तीन हफ्तों में ‘सैयारा’ ने जमकर की कमाई, ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ की रिलीज से पहले आखिरी मौका

महावतार नरसिम्हा का प्रतिदिन कलेक्शन

गौरतलब है कि महावतार नरसिम्हा ने पहले दिन सिर्फ 1.46 करोड़ का कलेक्शन किया था और ओपनिंग वीकेंड में 12.11 करोड़ जमा किये थे। वहीं, दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 32.82 करोड़ नेट कलेक्शन किया था, जो पहले हफ्ते के कलेक्शन के बराबर था।

Day 1 (शुक्रवार): 1.46 करोड़

Day 2 (शनिवार): 3.59 करोड़

Day 3 (रविवार): 7.06 करोड़

Weekend-1: 12.11 करोड़

Day 4 (सोमवार): 3.89 करोड़

Day 5 (मंगलवार): 5.32 करोड़

Day 6 (बुधवार): 5.58 करोड़

Day 7 (गुरुवार): 5.92 करोड़

Week-1 Collection: 32.82 करोड़

Day 8 (शुक्रवार): 5.30 करोड़

Day 9 (शनिवार): 11.25 करोड़

Day 10 (रविवार): 16.27 करोड़

Weekend-2: 32.82 करोड़

Day 11: 4.80 करोड़

Day 12: 6.10 करोड़

Day 13: 4.20 करोड़

Day 14: 3.70 करोड़

Week-2 Collection: 51.62 करोड़

2 Weeks Collection: 84.44 करोड़

सभी हिंदी फिल्मों से ज्यादा कमाई

दूसरे हफ्ते में महावतार नरसिम्हा ने हिंदी फिल्मों सैयारा, सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 से बेहतर प्रदर्शन किया है। 1-7 अगस्त के हफ्ते में महावतार नरसिम्हा ने तहां 51.62 करोड़ कमाये, वहीं सैयारा (तीसरा हफ्ता) ने 29.75 करोड़ कलेक्शन किया।

पहले हफ्ते में चल रहीं सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 क्रमश: 31.40 करोड़ और 15.92 करोड़ का कलेक्शन ही किया।

महावतार नरसिम्हा का निर्देशन आश्विन कुमार ने किया है, जबकि क्लीम प्रोडक्शंस ने निर्माण किया है और होम्बले फिल्म्स ने इसे प्रस्तुत किया है। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि इस एनिमेशन फिल्म से कोई चर्चित नाम नहीं जुड़ा है। आश्विन की भी यह पहली फिल्म है।

यह भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office: एक हफ्ते में 50 करोड़ भी नहीं जुटा सकी अजय देवगन की फिल्म, धड़क 2 का हाल तो पूछिए ही मत!