Metro In Dino Box Office Day 3: बस मेट्रोज में चली ‘मेट्रो इन दिनों’, 2025 के Top 10 ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में मिली यह जगह

Metro In Dino box office collection 3 days. Photo- Instagram

मुंबई। Metro In Dino Box Office Day 3: अनुराग बसु निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म मेट्रो… इन दिनों की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही है। फिल्म अपने शीर्षक के मुताबिक सिर्फ मेट्रोज में ही दर्शक जुटा रही है, जिसके चलते इसका ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन कम रहा। फिर भी फिल्म ने इस साल के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड्स में जगह बना ली है।

ओपनिंग वीकेंड में मिले 18 करोड़

4 जुलाई (शुक्रवार) को रिलीज हुई मेट्रो इन दिनों ने 4.0 करोड़ की ओपनिंग ली, जो उम्मीदों के मुताबिक थी, मगर वीकेंड के बाकी दिनों में फिल्म को ज्यादा उछाल नहीं मिला। दूसरे दिन (शनिवार) फिल्म ने 6.81 करोड़ और तीसरे दिन (रविवार) को 7.79 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

इसके साथ फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 18.65 करोड़ हो गया। गौरतलब है कि फिल्म वीकेंड के किसी भी दिन डबल डिजिट कमाई नहीं कर सकी।

यह भी पढें: Jurassic World Rebirth Box Office Day 3: रविवार को डायनासोरों ने बरपाया कहर, ‘मिशन इम्पोसिबल’ पीछे छूटी

मेट्रो इन दिनों महानगरों की फिल्म है और कलेक्शंस से पता चलता है कि इसे ज्यादातर मल्टीप्लेक्स वाले दर्शकों का साथ ही मिला है। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स ने पसंद किया है और ज्यादातर ने इसे पॉजिटिव रेटिंग्स ही दी हैं।

ओपनिंग वीकेंड में 10वां स्थान

अगर, 2025 में अब तक रिलीज हुई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शंस देखें तो मेट्रो इन दिनों टॉप 10 की लिस्ट में 10वें स्थान पर है। इसने काजोल की मां, कंगना रनौत की इमरजेंसी, जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट, सोनू सूद की फतेह, अर्जुन कपूर की मेरे हस्बैंड की बीवी और इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो से बेहतर प्रदर्शन किया है।

नीचे टेबल के आखिरी कॉलम में ओपनिंग वीकेंड में औसत प्रतिदिन कमाई के आंकड़े भी दिये गये हैं, ताकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सके।

Top-10 Opening Weekends of 2025

    फिल्मरिलीज डेटदिनओपनिंग वीकेंड में कलेक्शनप्रतिदिन औसत कमाई
    1. छावा14 फरवरीशुक्रवार121.43 करोड़40.47 करोड़ (1)
    2. हाउसफुल 56 जूनशुक्रवार81.85 करोड़ 27.28 करोड़ (3)
    3. रेड 2 1 मईगुरुवार (4 दिन का वीकेंड)73.83 करोड़ 18.45 करोड़ (6)
    4. स्काय फोर्स24 जनवरीशुक्रवार73.20 करोड़ 24.40 करोड़ (4)
    5. सितारे जमीन पर 20 जूनशुक्रवार57.30 करोड़ 19.10 करोड़ (5)
    6. जाट 10 अप्रैल गुरुवार (चार दिन का वीकेंड)40.62 करोड़10.15 करोड़ (7)
    7. भूल चूक माफ 23 मईशुक्रवार28.71 करोड़ 9.7 करोड़ (8)
    8. सिकंदर 30 मार्चरविवार (एक दिन का वीकेंड)27.50 करोड़27.50 करोड़ (2)
    9. देवा 31 जनवरीशुक्रवार19.43 करोड़ 6.47 करोड़ (9)
    10. मेट्रो- इन दिनों4 जुलाईशुक्रवार18.65 करोड़ 6.21 करोड़ (10)

    मेट्रो इन दिनों में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। संगीत प्रीतम ने दिया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने निर्माण किया है।