इस शुक्रवार थिएटर्स में तूफान: मगरमच्छ, गैंगवार और जुनूनी मोहब्बत से भरी ये फिल्में करेंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Movies releasing in cinemas this Friday. Photo- PVR

मुंबई। Movies in Cinemas This Friday: इस शुक्रवार सिनेमा हॉल्स में अलग-अलग जॉनर की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। हॉरर, क्राइम, क्लासिक लव स्टोरी और डार्क रोमांस- चार बड़ी फिल्में एक साथ बड़े पर्दे पर उतर रही हैं और हर एक का दावा है कि वह दर्शकों को कुछ अलग, कुछ बोल्ड और कुछ यादगार देने वाली है।

O’ Romeo: अंडरवर्ल्ड में मोहब्बत की एंट्री

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ओ रोमियो इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म प्यार, हिंसा और तकदीर की एक डार्क दास्तान है।
एक पत्थर-दिल गैंगस्टर की जिंदगी में जब सच्चा प्यार दाखिल होता है तो अंडरवर्ल्ड में खून-खराबे और गैंगवार की शुरुआत हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Assi Trailer Out: समाज के मुंह पर तमाचा है अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’, इंसाफ के लिए तापसी लड़ेंगी कानूनी लड़ाई

Tu Yaa Main: इन्फ्लुएंसर कल्चर से निकलकर मौत की जंग तक

बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी तू या मैं मूवी में आदर्श गौरव और शनाया कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह ग्रिटी सरवाइवल थ्रिलर इन्फ्लुएंसर कल्चर के चमकदार चेहरे के पीछे छुपे खतरों को उजागर करती है।
थाई फिल्म The Pool के इस ऑफिशियल अडेप्टेशन में दो प्रतिद्वंदी कंटेंट क्रिएटर्स बैकवॉटर्स में फंस जाते हैं, जहां उनका सामना एक खून के प्यासे मगरमच्छ से होता है। Gen-Z रोमांस से अचानक हाई-स्टेक्स हॉरर में बदलता ट्रेलर, खून भरी मांग के मेटा रेफरेंसेज और ट्रैक “नाम करूं बड़ा” (जिसमें आदर्श गौरव के रैप स्किल्स सुनाई देते हैं) पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Crime 101: आखिरी दांव, आखिरी गलती?

क्राइम 101 बार्ट लेटन (Bart Layton) के निर्देशन में बनी है। इस हाई-स्टेक्स हाइस्ट थ्रिलर में क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth), मार्क रफेलो (Mark Ruffalo), बैरी किओगन (Barry Keoghan) और हेल बेरी (Halle Berry) जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।
डॉन विन्स्लो (Don Winslow) के चर्चित नॉवेल The Cartel से प्रेरित यह फिल्म लॉस एंजेलिस की पृष्ठभूमि में एक मल्टी-मिलियन डॉलर चोरी की कहानी कहती है, जहां एक रहस्यमय चोर, एक निराश इंश्योरेंस ब्रोकर और एक जिद्दी डिटेक्टिव के रास्ते टकराते हैं। ग्रिटी विज़ुअल्स और इंटेंस कैट-एंड-माउस गेम इसे क्राइम जॉनर के फैंस के लिए एक मस्ट-वॉच बनाते हैं।

Wuthering Heights: जब प्यार बन जाए तबाही

एमराल्ड फेनेल (Emerald Fennell) की वुदरिंग हाइट्स में मार्गो रॉबी (Margot Robbie) और जैकब एलोर्डी (Jacob Elordi) की जोड़ी क्लासिक कहानी को एक बोल्ड और मॉडर्न टच देती है।
एमिली ब्रोन्टे (Emily Brontë) के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म जुनून, ऑब्सेशन और विनाशकारी रिश्तों की कहानी है।

चेक करें अपना Reading IQ

आपने पूरा आर्टिकल पढ़ लिया 🎬 चलिए अब देखते हैं आपने कितना ध्यान दिया!
“Tu Yaa Main” किस फिल्म का अडेप्टेशन है?
Crime 101 किस शहर में सेट है?
Wuthering Heights का म्यूज़िक किसने दिया?
कौन-सी फिल्म survival thriller है?
इनमें से कौन-सी फिल्म adaptation है?