Movies in Cinemas This Friday: फरवरी के पहले शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘वध 2’ समेत आ रहीं ये बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्में

Bollywood, South and Hollywood movies this Friday in cinemas. Photo- X

मुंबई। Movies in Cinemas This Friday: साल 2026 का पहला महीना जनवरी बॉक्स ऑफिस के लिए मिला-जुला रहा। सनी देओल की बॉर्डर 2 ने जरूर बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया, बाकी सभी फिल्मों ने निराशा ही दी। यहां तक कि तेलुगु सिनेमा की प्रभास स्टारर द राजा साब भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई।

बॉर्डर 2 के साथ 30 जनवरी को रिलीज हुई रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 फिलहाल मोर्चा सम्भाले हुए है। इस बीच फरवरी की दस्तक हो गई है और पहले शुक्रवार को नई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। हालांकि, इनमें कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है, जिसे गेम चेंजर कहा जाए।

यानी इस हफ्ते भी बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 का ही जोर दिखने वाला है। फिलहाल, जानते हैं 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट।

बॉलीवुड फिल्में

वध 2 (VADH 2)

जसपाल सिंह संधू निर्देशित फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता लीड रोल्स में हैं। इनके साथ कुमुद मिश्रा और शिल्पा शुक्ला भी नजर आएंगे। वध 2 पिछली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी। वध को काफी प्रशंसा मिली थी और फिल्म ने कारोबार भी ठीकठाक किया था। ऐसे में वध 2 दर्शकों को आकर्षित कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Teaser: आ गया धुरंधर 2 का पहला टीजर, दूसरे भाग में सामने आएगी जसकीरत के हमजा बनने की कहानी

भाभी जी घर पर हैं- फन ऑन द रन (BHABIJI GHAR PAR HAIN! FUN ON THE RUN)

लोकप्रिय टीवी धारावाहित भाभी जी घर पर हैं के मुख्य किरदारों के साथ बनाई गई फिल्म भाभी जी घर हैं- फन ऑन द रन सिनेमाघरों में आ रही है। खिचड़ी के बाद धारावाहिक पर बनी सम्भवत: यह दूसरी फिल्म है। निर्देशन शशांक बाली ने किया है। फिल्म में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़, शुभांगी आत्रे और विदिशा श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं। रवि किशन और मुकेश तिवारी फिल्म में खास किरदारों में दिखेंगे।

तेलुगु फिल्में

विद लव (WITH LOVE)

डेब्यूटेंट मदन निर्देशित फिल्म में अनस्वरा राजन और अभिशान जीविंत ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस तेलुगु फिल्म में स्कूल रोमांस बड़े होने तक जारी रहता है, मगर फिर प्यार की सूरत और जरूरतें बदल जाती हैं। फिल्म जज्बात और रिश्तों की गहराई दिखाती है।

हॉलीवुड फिल्में

द स्ट्रेंजर्स 3 (THE STRANGERS: CHAPTER 3)

इस सरवाइवल थ्रिलर का निर्देशन रेनी हार्लिन ने किया है। फिल्म में मैडलिन पैच (Madelaine Petsch), गैबरील बासो और रिचर्ड ब्रेक प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह इस सीरीज की आखिरी फिल्म है। माया आखिरी बार नकाबधारी हत्यारे का सामना करेंगी।

स्कारलेट (SCARLET)

मामोरु होसोदा निर्देशित स्कारलेट जापानी एनिमेटेड फैंटेसी फिल्म है। कहानी तलवारबाजी करने वाली एक राजकुमारी पर आधारित है, जो एक जंग में जख्मी होने के बाद जिंदगी और और मौत के बीच की दुनिया में पहुंच जाती है। फिल्म में राजकुमारी अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए टाइम और स्पेस में सफर करती दिखेगी।

स्ट्रे किड्स- द डोमिनेट एक्सपीरिएंस (STRAY KIDS: THE DOMINATE EXPERIENCE)

पॉल डुगडाले निर्देशित कॉन्सर्ट फिल्म के डॉक्युमेंट्री हिस्से का निर्देशन फराह एक्स ने किया है। यह फिल्म के-पॉप सेंसेशन स्ट्रे किड्स बैंग चैन, ली नो, चैंगबिन, यूनजिन, फेलिक्स, सियुन्गमिन और आइ एन के सफर को कवर करती है। 4 K में शूट की गई फिल्म में लाइव परफॉर्मेंसेज के साथ बैकस्टेज पलों को भी दिखाया गया है। साथ ही इंटरव्यूज भी हैं।