मुंबई। Movies in January in Cinemas: 2025 बॉलीवुड के लिए मिला-जुला साल रहा। कई बड़ी फिल्में धराशायी हुईं तो कुछ ऐसी फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े, जिनसे कोई उम्मीद नहीं थी। अब फिल्म इंडस्ट्री नई अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के साथ 2026 का स्वागत करने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि यह साल पहले से बेहतर गुजरेगा।
साल के पहले महीने की शुरुआत कुछ धमाकेदार फिल्मों के साथ होने जा रही है। इनमें इक्कीस, बॉर्डर, द राजासाब, जन नायकन जैसी फिल्में शामिल हैं, जो बॉक्स ऑफिस का नक्शा बदल सकती हैं। हॉलीवुड से भी कुछ दमदार फिल्में आ रही हैं।
जनवरी में रिलीज होने वाली बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों की पूरी लिस्ट:
जनवरी में रिलीज हो रहीं हिंदी फिल्में
इक्कीस
- रिलीज डेट: 1 जनवरी, 2026
- स्टार कास्ट: धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया आदि।
- डायरेक्टर: श्रीराम राघवन
कहानी का सारांश: यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की वीरता पर आधारित बायोपिक है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनके बलिदान और बहादुरी की भावुक कहानी दिखाती है।
24 नवम्बर को दिवंगत हुए धर्मेंद्र की यह आखिरी स्क्रीन प्रेजेंस है। वहीं, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म है, जबकि अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया का डेब्यू है।
आजाद भारत
- रिलीज डेट: 2 जनवरी, 2026
- स्टार कास्ट: श्रेयस तलपड़े, रूपा अय्यर, सुरेश ओबेरॉय आदि।
- डायरेक्टर: रूपा अय्यर
कहानी का सारांश: यह ऐतिहासिक ड्रामा भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि में सेट है, जो आजादी के संघर्ष और बलिदानों की प्रेरणादायक कहानी बयान करती है।
किस किस को प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2)
- रिलीज डेट: 9 जनवरी
- स्टार कास्ट: कपिल शर्मा, त्रिधा चौधरी, मनजोत सिंह, पारुल गुलाटी, हीरा वरीना, आयशा खान आदि।
- डायरेक्टर: अनुकल्प गोस्वामी
कहानी का सारांश: कपिल शर्मा का किरदार इस बार चार शादियों के जंजाल में फंस जाता है। फिल्म थिएटर्स में दोबारा रिलीज हो रही है। इससे पहले पिछले साल 12 दिसम्बर को रिलीज हुई थी, मगर धुरंधर की सूनामी में तिनक की तरह उड़ गई थी। इसलिए, अब दोबारा रिलीज किया जा रहा है।
शम्भाला (Shambhala)
- रिलीज डेट: 9 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: आदि साईकुमार, अर्चना अय्यर, स्वासिका विजय, मधुनंदन, रवि वर्मा आदि।
- डायरेक्टर: उगांधर मुनि
कहानी का सारांश: यह सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर तेलुगु फिल्म दिसम्बर में रिलीज हुई थी और अब हिंदी भाषा में रिलीज की जा रही है। फिल्म एक गांव में हो रही परलौकिक घटनाओं के पीछे कारण को खोजने पर आधारित है, जिसमें नायक वैज्ञानिक सोच से चलता है, मगर गांव वालों को लगता है कि इसके पीछे भगवान और राक्षस के बीच दुश्मनी है।
राहु केतु
- रिलीज डेट: 16 जनवरी, 2026
- स्टार कास्ट: पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शालिनी पांडे, चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा, मनु ऋषि चड्ढा, अमित सियाल, सुमित गुलाटी आदि।
- डायरेक्टर: विपुल विग
कहानी का सारांश: यह कॉमेडी ड्रामा दो भोले-भाले किरदारों की कहानी है जो एक जादुई नोटबुक से जन्मे हैं। वे नोटबुक को चालाक मीну टैक्सी से वापस पाने की कोशिश में ड्रग माफिया के जाल में फंस जाते हैं और अपनी किस्मत खुद लिखते हैं।
ह्यूमन कोकेन
- रिलीज डेट: 16 जनवरी, 2026
- स्टार कास्ट:
- डायरेक्टर: सरिम मोमिन
कहानी का सारांश: यह क्राइम एक्शन थ्रिलर ड्रग्स और अपराध की दुनिया पर आधारित है, जहां मुख्य किरदार खतरनाक साजिशों से जूझते हैं।
हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस
- रिलीज डेट: 16 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: वीर दास, मोना सिंह, एली फ्लोरी फॉसेट, प्रियांशु चटर्जी, जेमिमा डन, आमिर खान (गेस्ट), इमरान खान (गेस्ट)
- डायरेक्टर: वीर दास, कवि शास्त्री
कहानी का सारांश: यह क्वर्की डार्क स्पाई कॉमेडी एक जासूस की मजेदार और रहस्यमयी यात्रा दिखाती है, जहां हास्य और सस्पेंस का मिश्रण है। प्लॉट को गोपनीय रखा गया है।
बिहू अटैक
- रिलीज डेट: 16 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: अरबाज खान, डेजी शाह, युक्ति कपूर, देव मेनारिया, राहुल देव
- डायरेक्टर: सुजाद इकबाल खान
कहानी का सारांश: यह एक्शन फिल्म खतरनाक हमलों और बदले की कहानी पर आधारित है, जहां मुख्य किरदार अपराधियों से लड़ते हैं।
वन टू चा चा चा
- रिलीज डेट: 16 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: ललित प्रभाकर, अनंत जोशी, आशुतोष राणा, अभिमन्यु सिंह, हर्ष मयार, मुकेश तिवारी, नायरा बनर्जी
- डायरेक्टर: अभिषेक राज, राजनीश ठाकुर
कहानी का सारांश: यह कॉमेडी एक्शन ड्रामा हास्य और एक्शन का मिश्रण है, जहां किरदारों की मजेदार यात्रा दिखाई गई है।
बॉर्डर 2
- रिलीज डेट: 23 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा
- डायरेक्टर: अनुराग सिंह
कहानी का सारांश: 1997 की बॉर्डर का सीक्वल, यह वॉर एक्शन ड्रामा भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि में सैनिकों की बहादुरी और देशभक्ति की कहानी दिखाता है।
मायासभा
- रिलीज डेट: 30 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: जावेद जाफरी, वीना जामकर, दीपक दामले, मोहम्मद समद
- डायरेक्टर: राही अनिल बर्वे
कहानी का सारांश: यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर एक असफल फिल्म मुगल की कहानी है जो अपने सड़े हुए थिएटर में बेटे के साथ रहता है। दो अजनबियों के आने से चीजें डार्क टर्न लेती हैं।
मर्दानी 3
- रिलीज डेट: 30 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: रानी मुखर्जी, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोदीवाला
- डायरेक्टर: अभिराज मिनावाला
कहानी का सारांश: आइपीएस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय नये केस के साथ लौटती है। उसे भिखारी गैंग चलाने वाली अम्मा जी से टकराना है, ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों में गायब हो रही बच्चियों को बचा सके।
जनवरी में रिलीज हो रहीं साउथ इंडियन फिल्में
तमिल फिल्में
जन नायकन
- रिलीज डेट: 9 जनवरी 2026 (कोर्ट केस के कारण हुई पोस्टपोन)
- स्टार कास्ट: विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिथा बैजू
- डायरेक्टर: एच. विनोद
कहानी का सारांश: यह एक्शन ड्रामा एक नेता की कहानी है जो आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ता है। फुल टाइम राजनीति ज्वाइन करने से पहले विजय की यह आखिरी फिल्म है।
पराशक्ति
- रिलीज डेट: 10 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन, अथर्वा, श्रीलीला
- डायरेक्टर: सुधा कोंगरा
कहानी का सारांश: यह पॉलिटिकल हिस्टोरिकल ड्रामा इतिहास और राजनीति के मिश्रण से एक प्रेरणादायक कहानी पेश करता है।
तेलुगु फिल्में
अल्कोहल
- रिलीज डेट: 1 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: नहीं निर्दिष्ट
- डायरेक्टर: मेहर तेज
कहानी का सारांश: यह ड्रामा शराब की लत और उसके प्रभावों पर आधारित है।
साइक सिद्धार्थ
- रिलीज डेट: 1 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: नंदू, यामिनी भास्कर
- डायरेक्टर: वरुण रेड्डी
कहानी का सारांश: यह थ्रिलर साइकोलॉजिकल ट्विस्ट्स से भरा है, जहां मुख्य किरदार मानसिक संघर्षों से जूझता है।
वनवीरा
- रिलीज डेट: 1 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: अविनाश थिरुवीधुला, सिमरन चौधरी, नंदू
- डायरेक्टर: अविनाश थिरुवीधुला
कहानी का सारांश: यह एक्शन ड्रामा बहादुरी और बदले की कहानी है।
द राजा साब
- रिलीज डेट: 9 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: प्रभास, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन
- डायरेक्टर: मारुति
कहानी का सारांश: यह हॉरर कॉमेडी एक युवक की कहानी है जो पैतृक संपत्ति विरासत में पाता है, जहां अंधेरे राज और सुपरनैचुरल घटनाएं होती हैं।
मना शंकर वरप्रसाद गारु
- रिलीज डेट: 12 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: चिरंजीवी, नयनतारा आदि।
- डायरेक्टर: अनिल रविपुड़ी
कहानी का सारांश: यह रोमांटिक एक्शन फिल्म प्यार और एक्शन का मिश्रण है।
अनगनगा ओका राजू
- रिलीज डेट: 14 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: नवीन पोलिशेट्टी, मीनाक्षी चौधरी
- डायरेक्टर: मारी
कहानी का सारांश: यह कॉमेडी राजसी साजिशों और हास्य से भरी है।
नारी नारी नदुमा मुरारी
- रिलीज डेट: 14 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: शरवानंद, सम्युक्ता, साक्षी वैद्य
- डायरेक्टर: राम अब्बाराजू
कहानी का सारांश: यह रोमांटिक कॉमेडी रिश्तों और गलतफहमियों पर आधारित है।
ओम शांति शांति शांतिही
- रिलीज डेट: 23 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: थारुन भास्कर, ईशा रेब्बा
- डायरेक्टर: ए आर सजीव
कहानी का सारांश: यह ड्रामा शांति और संघर्ष की कहानी है।
मलयालम फिल्में
पेन्नु केस
- रिलीज डेट: 16 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: निखिला विमल, अजु वर्गीज, हकीम शाहजहां
- डायरेक्टर: फेबिन सिद्धार्थ
कहानी का सारांश: यह ड्रामा महिला मुद्दों और संघर्षों पर आधारित है।
चत्ता पच्चा- द रिंग ऑफ राउड़ीज
- रिलीज डेट: 22 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: रोशन मैथ्यू, अर्जुन अशोकन, विशाक नायर, सिद्दीक आदि।
- डायरेक्टर: अद्वैत नायर
कहानी का सारांश: यह कॉमेडी एक्शन फिल्म कुछ फातलू समझे जाने वाले युवकों की कहानी है, जो फोर्ट कोची में रेस्लिंग रिंग की स्थापना करते हैं। मलयालम फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज होगी। हिंदी में इसे धर्मा प्रोडक्शंस प्रेजेंट कर रहा है।
मैजिक मशरूम्स
- रिलीज डेट: 23 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: विष्णु उन्नीकृष्णन, अक्षया उदयकुमार, हरिश्री अशोकन
- डायरेक्टर: नादिरशाह
कहानी का सारांश: यह कॉमेडी जादुई तत्वों और हास्य से भरी है।
जनवरी में रिलीज हो रहीं हॉलीवुड फिल्में
स्पंजबॉब मूवी
- रिलीज डेट: 1 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: टॉमी केनी, क्लैंसी ब्राउन आदि।
- डायरेक्टर: डेरेक ड्रायमॉन
कहानी का सारांश: घोस्ट पायरेट का पीछा करते हुए स्पंजबॉब अंडरवर्ल्ड में पहुंच जाता है, ताकि अपनी बहादुरी को साबित कर सके।
ग्रीनलैंड 2: माइग्रेशन
- रिलीज डेट: 9 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: जेरार्ड बटलर, मोरेना बैकारिन, रोमन ग्रिफिन डेविस
- डायरेक्टर: रिक रोमन वॉ
कहानी का सारांश: गैरिटी परिवार ग्रीनलैंड बंकर से निकलकर जमे हुए यूरोप में सुरक्षित जगह की तलाश में यात्रा करता है, जहां खतरे और सर्वाइवल की चुनौतियां हैं।
प्राइमेट
- रिलीज डेट: 9 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: जॉनी सेक्वोया, जेसिका अलेक्जेंडर, ट्रॉय कोत्सुर
- डायरेक्टर: जोहान्स रॉबर्ट्स
कहानी का सारांश: दोस्तों की ट्रॉपिकल वैकेशन बंदरों के हमले से हॉरर और सर्वाइवल की कहानी में बदल जाती है।
28 इयर्स लेटर: द बोन टेम्पल
रिलीज डेट: 16 जनवरी 2026
स्टार कास्ट: सिलियन मर्फी, राल्फ फिएनेस, जैक ओ’कोनेल, एरिन केलीमैन, अल्फी विलियम्स
डायरेक्टर: नियाया डाकोस्टा
कहानी का सारांश: जॉम्बी एपोकैलिप्स की सीक्वल में डॉ. केल्सन एक चौंकाने वाले रिश्ते में फंसता है, जहां वायरस और सर्वाइवल की नई चुनौतियां हैं।
मर्सी
- रिलीज डेट: 23 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: क्रिस प्रैट, रेबेका फर्ग्यूसन, एनाबेल वॉलिस, काइली रोजर्स, काली रीस, क्रिस सुलिवन
- डायरेक्टर: तिमुर बेकमंबेतोव
कहानी का सारांश: साइ-फाई क्राइम थ्रिलर में एक डिटेक्टिव भविष्य के अपराध में अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष करता है।
रिटर्न टू साइलेंट हिल
- रिलीज डेट: 23 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: जेरेमी इर्विन, हाना एमिली एंडरसन, एवि टेम्पलटन
- डायरेक्टर: क्रिस्टोफ गांस
कहानी का सारांश: वीडियो गेम पर आधारित साइकोलॉजिकल हॉरर, जहां मुख्य किरदार भयावह शहर में अतीत के राज खोलता है।
एच इज फॉर हॉक
- रिलीज डेट: 23 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: क्लेयर फॉय, ब्रेंडन ग्लीसन, डेनिस गॉफ, सैम स्प्रुएल, लिंडसे डंकन
- डायरेक्टर: फिलिपा लोथोर्प
कहानी का सारांश: बायोग्राफिकल ड्रामा एक महिला की कहानी है जो बाज की ट्रेनिंग से दुःख से उबरती है और खुद को ढूंढती है।
सेंड हेल्प
- रिलीज डेट: 30 जनवरी 2026
- स्टार कास्ट: राचेल मैकएडम्स, डायलन ओ’ब्रायन
- डायरेक्टर: सैम राइमी
कहानी का सारांश: हॉरर कॉमेडी में प्लेन क्रैश के बाद द्वीप पर सर्वाइवल की कहानी, जहां हास्य और डर का मिश्रण है।
(Article is updated on 14th January, 2026 after new developments regarding release dates)

