O Romeo Box Office Day 2: वेलेंटाइन डे पर ‘ओ रोमियो’ की कमाई में आया जोरदार जम्प, डबल डिजिट में किया कलेक्शन

O Romeo box office collection 2 days. Photo- X

मुंबई। O Romeo Box Office Day 2: वेलेंटाइन डे पर आखिरकार रोमियो ने अपने रोमांस का दम दिखाया और विशाल भारद्वाज की फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल आया। फिल्म ने शनिवार को डबल डिजिट कलेक्शन किया। अब उम्मीद है कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म का ओपनिंग वीकेंड सेहतमंद होगा।

शनिवार को कलेक्शंस में 61 फीसदी जम्प

13 फरवरी (शुक्रवार) को रिलीज हुई ओ रोमियो ने 9.01 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो इस साल की अभी तक दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग रही। इसके बाद शनिवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म का जादू दर्शकों पर चला और 14.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले लगभग 61 फीसदी अधिक है। अब फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 23.51 करोड़ हो गया है।

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में आये उछाल से मेकर्स और ट्रेड भी उत्साहित है और एक बड़े ओपनिंग वीकेंड की उम्मीद की जा रही है। इक्कीस, बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के बाद ओ रोमियो साल की चौथी बहुचर्चित फिल्म है।

यह भी पढ़ें: O’Romeo Box Office Day 1: ओ रोमियो ने ली साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, पढ़ें कैसा रहा है शाहिद का बॉक्स ऑफिस सफर

WEEK 1 (13-19 फरवरी)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹9.01 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹14.50 करोड़

दो दिनों का नेट कलेक्शन: ₹23.51 करोड़

विशाल-शाहिद की चौथी फिल्म

विशाल भारद्वाज की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टार कास्ट होती है, जिसमें हमेशा इंडस्ट्री के दमदार कलाकार नजर आते हैं। ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी पहली बार साथ आये हैं। वहीं, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और विक्रांस मैसी जैसे दमदार कलाकारों का साथ मिला है। दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विशाल और शाहिद की यह चौथी फिल्म है। इससे पहले आईं कमीने, हैदर और रंगून बॉक्स ऑफिस पर खास हलचल पैदा नहीं कर पाई थीं, मगर ओ रोमियो से उम्मीद है कि विशाल-शाहिद की जोड़ी इस बार पुराने जिंक्स को तोड़ते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा करेगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

ओ रोमियो के सामने कलेक्शंस बढ़ाने का भरपूर मौका है, क्योंकि बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है और पहले हफ्ते में सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है।