मुंबई। O Romeo Box Office Day 3: साजिद नाडियाडवाला निर्मित और विशाल भारद्वाज निर्देशित ओ रोमियो ने ओपनिंग वीकेंड में सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले के बावजूद फिल्म ने डबल डिजिट कमाई की, जो फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ को जाहिर करता है।
ओ रोमियो की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार शाहिद कपूर की अन्य फिल्मों के अनुरूप ही रही है। कोई अपवाद या विशेष उछाल नहीं है। शाहिद की फिल्में इस ब्रेकेट में पहले भी कमाई करती रही हैं। मगर, इतना जरूर है कि कबीर सिंह के बाद ओ रोमियो ओपनिंग वीकेंड में शाहिद कपूर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है।
13 फरवरी को रिलीज हुई ओ रोमियो ने 9.01 करोड़ की औसत ओपनिंग ली थी, मगर 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर ओ रोमियो का जादू चला और फिल्म ने 14.50 करोड़ जुटा लिये। हालांकि, वेलेंटाइन डे का खुमार उतरने के साथ ही फिल्म के कलेक्शंस भी नीचे आ गये।
रविवार यानी 15 फरवरी को फिल्म ने 11 करोड़ जमा किये, जिसके बाद ओ रोमियो का तीन दिनों का नेट कलेक्शन 34.51 करोड़ हो गया है।
यह भी पढ़ें: Movies From March To May: मार्च से मई तक हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर बढ़ेगी गर्मी, नई फिल्मों की रिलीज डेट का एलान
WEEK 1 (13-19 फरवरी)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹9.01 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹14.50 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹11 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹34.51 करोड़
2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड
अगर, इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों के बीच ओ रोमियो की तुलना करें तो यह 2026 में अभी तक दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। इससे आगे बॉर्डर 2 है, जिसने 129.89 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में बटोरे थे। शाहिद कपूर की अन्य फिल्मों से इसकी तुलना करें तो यह उनका दूसरी बेस्ट ओपनिंग वीकेंड है।
- बॉर्डर 2: 129.89 करोड़
- ओ रोमियो: 34.51 करोड़
- मर्दानी 3: 17.25 करोड़
- इक्कीस: 18.20 करोड़
- द राजा साब (हिंदी): 12.70 करोड़
शाहिद का सेकंड बेस्ट ओपनिंग वीकेंड
शाहिद के करियर का भी यह दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड है। इससे पहले 2019 में आई कबीर सिंह 70.83 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। यह शाहिद के करियर की अभी तक सबसे बड़ी कामयाबी है।
- कबीर सिंह: 70.83 करोड़
- ओ रोमियो: 34.51करोड़
- उड़ता पंजाब: 33.80 करोड़
- शानदार: 33.51 करोड़
- आर… राजकुमार: 30.59 करोड़

