मुंबई। O Romeo Box Office Day 4: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर अपनी धार कायम रखी, जिसके चलते फिल्म के कलेक्शंस वर्किंग वीक शुरू होने के बावजूद स्थिर रहे। रविवार के मुकाबले पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में लगभग 53 फीसदी गिरावट आई, जो वर्किंग डेज में सामान्य मानी जाती है।
अगर, ओपनिंग डे से तुलना करें तो पहले सोमवार को के कलेक्शंस में गिरावट लगभग 43 फीसदी है।
पहले सोमवार को 5 करोड़ का कलेक्शन
जाहिर है कि ओ रोमियो ने जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस का सफर शुरू किया था, वो फिलहाल कायम रखे हुए है। इस हफ्ते कोई बड़ी चुनौती ना होने का फायदा ओ रोमियो को मिल सकता है।
13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ने 9.01 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जिसके बाद शनिवार को 14.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और रविवार को 11 करोड़ के साथ ओपनिंग वीकेंड में 34.51 करोड़ जमा कर लिये।
पहले सोमवार को फिल्म ने 5.10 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका 4 दिनों का नेट कलेक्शन 39.61 करोड़ हो गया है।
WEEK 1 (13-19 फरवरी)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹9.01 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹14.50 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹11 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹5.10 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹39.61 करोड़
यह भी पढ़ें: Movies From March To May: मार्च से मई तक हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर बढ़ेगी गर्मी, नई फिल्मों की रिलीज डेट का एलान
ओ रोमियो का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी फीमेल लीड हैं, जो पहली बार शाहिद के साथ पेयर अप हुई हैं। अविनाश तिवारी ने फिल्म में नेगेटिव रोल निभाया है। नाना पाटेकर, विक्रांस मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी अहम किरदारो में हैं।
इस फिल्म के जरिए विशाल और शाहिद चौथी बार एक-दूसरे के साथ आये हैं। विशाल ने शाहिद को इससे पहले कमीने, हैदर और रंगून में निर्देशित किया है।

