O’ Romeo Box Office Day 5: मंगलवार को ‘ओ रोमियो’ ने लिया मामूली उछाल, शाहिद कपूर की 7वीं हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म

O Romeo box office collection 5 days. Photo- Instagram

मुंबई। O’ Romeo Box Office Day 5: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के खूनी रोमांस से सजी विशाल भारद्वाज की ओ रोमियो पहले हफ्ते में फिलहाल टिककर चल रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को टिकटों पर ऑफर के कारण मामूली उछाल लिया। पांच दिनों के कलेक्शंस के बाद ओ रोमियो शाहिद के करियर की सातवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

मंगलवार को 45 करोड़ के पार ओ रोमियो

निर्माताओं की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को फिल्म ने 5.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका पांच दिनों का नेट कलेक्शन 45.51 करोड़ हो चुका है। 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोमांटिक एक्शन फिल्म ने 9.01 करोड़ की ओपनिंग ली थी और ओपनिंग वीकेंड में 34.51 करोड़ जमा किये थे।

WEEK 1 (13-19 फरवरी)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹9.01 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹14.50 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹11 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹34.51 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹5.10 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹5.90 करोड़

5 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹45.51 करोड़

यह भी पढ़ें: Heer Ranjha Movie: ‘लैला मजनू’ के बाद ‘हीर रांझा’, वेलेंटाइन डे पर एकता कपूर और इम्तियाज अली ने किया लव स्टोरी का एलान

शाहिद कपूर के करियर के टॉप 10 कलेक्शंस

पांच दिनों के कलेक्शन के साथ ओ रोमियो शाहिद कपूर के करियर की सातवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अगर, उनकी टॉप 10 फिल्में देखें तो पहले स्थान पर पद्मावत है, जिसने 302 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। हालांकि, इस फिल्म में शाहिद के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल्स में थे।

सोलो लीड रोल में शाहिद की सबसे बड़ी सफलता कबीर सिंह है, जिसने 278.24 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। ओ रोमियो की गति देखकर लगता है कि यह शाहिद के करियर की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

ओ रोमियो की रफ्तार शाहिद की पिछली रिलीज देवा से काफी बेहतर है, जो 32.07 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन करके फ्लॉप घोषित हुई थी।

  • पद्मावत: ₹302.15 करोड़ (सोलो लीड नहीं)
  • कबीर सिंह: ₹278.24 करोड़
  • तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया: ₹80.88 करोड़
  • आर… राजकुमार: ₹66.10 करोड़
  • उड़ता पंजाब: ₹60.33 करोड़
  • हैदर: ₹56.09 करोड़
  • ओ रोमियो: ₹45.51 करोड़*
  • शानदार: ₹43.13 करोड़
  • कमीने: ₹41.52 करोड़
  • बत्ती गुल मीटर चालू: ₹37.73 करोड़

विशाल और शाहिद की भी यह अभी तक दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है और जल्द हैदर को पीछे छोड़कर इस जोड़ी की सबसे सफल फिल्म बनने वाली है।

साजिद नाडियाडवाला निर्मित ओ रोमियो में शाहिद और तृप्ति के साथ नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में हैं।