O Romeo Box Office Day 8: दूसरे शुक्रवार को आधी से कम रह गई कमाई, आज बनेगी विशाल-शाहिद की Highest Grosser

O Romeo Box Office Collection 8 Days. Photo- X

मुंबई। O Romeo Box Office Day 8: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने साथ में कमीने, हैदर और रंगून फिल्में दीं। इन सभी फिल्मों ने शाहिद को एक अभिनेता के तौर पर तो पहचान दिलाई, मगर उनकी व्यावसायिक प्रासंगिकता को अधिक फायदा नहीं पहुंचा सकीं।

ओ रोमियो, इस निर्देशक-अभिनेता जोड़ी की चौथी फिल्म है, जो इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है। व्यावसायिक लिहाज से फिल्म बहुत अच्छी नहीं चल रही, मगर विशाल और शाहिद की हाइएस्ट ग्रॉसर जरूर बन जाएगी।

अब तक इस जोड़ी की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म हैदर है, जिसने 56.09 करोड़ का कारोबार किया था। 55.76 करोड़ पर पहुंच चुकी ओ रोमियो आज (दूसरा शनिवार) हैदर को पीछे छोड़ देगी। साथ ही शाहिद के करियर की छठी हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन जाएगी।

  • पद्मावत: ₹302.15 करोड़ (सोलो लीड नहीं)
  • कबीर सिंह: ₹278.24 करोड़
  • तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया: ₹80.88 करोड़
  • आर… राजकुमार: ₹66.10 करोड़
  • उड़ता पंजाब: ₹60.33 करोड़
  • हैदर: ₹56.09 करोड़
  • ओ रोमियो: ₹55.76 करोड़*
  • शानदार: ₹43.13 करोड़
  • कमीने: ₹41.52 करोड़
  • बत्ती गुल मीटर चालू: ₹37.73 करोड़

20 फरवरी को रिलीज हुईं अस्सी और दो दीवाने शहर में ने भी पहले दिन ऐसा संकेत नहीं दिया कि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई बहुत बड़ा धमाका करने वाली हैं। लिहाजा, ओ रोमियो के लिए फिलहाल कोई खतरा नहीं है और दूसरे हफ्ते में भी फिल्म दर्शक जुटाने में कामयाब रहेगी।

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 Box Office Day 21: ‘मर्दानी 3’ बनी फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म, तीन हफ्तों में 50 करोड़ के नजदीक रानी की फिल्म

ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हुई थी और फिल्म ने अनुमानित लाइंस पर ही ओपनिंग ली थी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 34.51 करोड़ और पहले हफ्ते में 52.51 करोड़ कलेक्शन किया था।

अगर, पहले हफ्ते से तुलना करें तो पहले शुक्रवार के मुकाबले दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में 50 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। ओ रोमियो ने 9.01 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे शुक्रवार का कलेक्शन 3.25 करोड़ है।

WEEK 1 (13-19 फरवरी)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹9.01 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹14.50 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹11 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹34.51 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹5.10 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹5.90 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹3.90 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹3.10 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹52.51 करोड़

WEEK 2 (20-26 फरवरी)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹3.25 करोड़

8 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹55.76 करोड़

साजिद नाडियाडवाला निर्मित ओ रोमियो में शाहिद और तृप्ति के साथ नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में हैं।