Param Sundari Box Office Day 1: सोलो लीड में सिद्धार्थ मल्होत्रा की दूसरी बेस्ट ओपनिंग, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Param Sundari box office collection day 1. Photo- Instagram

मुंबई। Param Sundari Box Office Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक ही ओपनिंग ली है। फिल्म ने पहले दिन 7.37 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जो उसी रेंज में है, जिसकी ट्रेड विश्लेषकों ने उम्मीद की थी।

परम सुंदरी एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म के जॉनर को देखते हुए भी यह ओपनिंग ठीकठाक कही जाएगी, मगर फिल्म का भविष्य क्या होगा, यह शनिवार और रविवार की कमाई तय करेगी।

सिद्धार्थ की फिल्म को पहले हफ्ते में वॉर 2 की धीमी रफ्तार का फायदा मिलेगा। मगर, दूसरे हफ्ते में इसकी राह मुश्किल हो जाएगी। अगले शुक्रवार को बागी 4 और द बंगाल फाइल्स रिलीज हो रही हैं, जो परम सुंदरी के लिए अड़चनें पैदा करेंगी।

साल 2025 में आई फिल्मों की बात करें तो परम सुंदरी की ओपनिंग धड़क 2, मेट्रो इन दिनों, भूल चूक माफ, मेरे हस्बैंड की बीवी, मालिक और मां जैसी फिल्मों से बेहतर रही है।

यह भी पढ़ें: War 2 Box Office Day 15: दूसरे हफ्ते में 86 फीसदी गिरी वॉर 2 की कमाई, हिंदी में 200 करोड़ अभी भी दूर

सोलो लीड में सिद्धार्थ की दूसरी बेस्ट ओपनिंग

परम सुंदरी सोलो लीड में सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की दूसरी बेस्ट ओपनिंग है। उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग एक विलेन है, जिसने 16.72 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख उनके साथ थे।

1- एक विलेन- 16.72 करोड़

2- परम सुंदरी- 7.37 करोड़

3- बार-बार देखो- 6.81 करोड़

4- मरजावां- 7.03 करोड़

5- हंसी तो फंसी- 4.65 करोड़

6- योद्धा- 4.25 करोड़

7- इत्तेफाक- 4.05 करोड़

8- अ जेंटलमैन- 4.04 करोड़

9- अय्यारी- 3.36 करोड़

10- जबरिया जोड़ी- 2.70 करोड़

पैरेलल लीड रोल में सिद्धार्थ की बेस्ट ओपनिंग

1- ब्रदर्स- 15.20 करोड़ (अक्षय कुमार के साथ)

2- थैंक गॉड- 8.10 करोड़ (अजय देवगन के साथ)

3- स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 7.48 करोड़ (वरुण धवन के साथ)

4- कपूर एंड संस- 6.85 करोड़ (फवाद खान के साथ)

परम सुंदरी का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है, जबकि मैडॉक फिल्म्स ने निर्माण किया है। फिल्म में सिद्धार्थ ने पंजाबी लड़के का किरदार निभाया है, जो केरल घूमने जाता है। वहां उसे मलयाली लड़की सुंदरी मिलती है।

कॉन्सेप्ट के स्तर पर परम सुंदरी 2 स्टेट्स और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी दिखती है। हालांकि, फिल्म की कहानी अलग है। परम सुंदरी को क्रिटिक्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।