Raid 2 Box Office Day 12: दूसरे सोमवार को ‘रेड 2’ ने फिर दिखाया दम, आज स्काय फोर्स को छोड़ेगी पीछे

Raid 2 box office collection day 12. Photo- Instagram

मुंबई। Raid 2 Box Office Day 12: बॉलीवुड फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ वक्त से ऐसी दशा चल रही है कि डर लगा रहता है, फ्लॉप ना हो जाए। ऐसे में रेड 2 उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। फिल्म दमखम के साथ चल रही है और रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी दर्शक बटोर रही है।

12 मई को दूसरे सोमवार को रेड 2 ने 4.88 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो इसकी पकड़ को दिखाता है। इसके साथ फिल्म का 12 दिनों का नेट कलेक्शन 129.39 करोड़ हो गया है।

रेड 2 की रफ्तार से जाहिर है कि आज अक्षय कुमार की फिल्म स्काय फोर्स के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर साल 2025 की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी।

स्काय फोर्स ने 131.44 करोड़ का कलेक्शन किया था, यानी रेड 2 को इसे पीछे छोड़ने के लिए 2.05 करोड़ से अधिक चाहिए, जो मंगलवार को मिल जाएगा। अगर 150 करोड़ के पड़ाव की बात करें तो फिल्म को अब 20.61 करोड़ की दरकार है।

यह भी पढ़ें: Vaani Kapoor Raid 2 Success: ‘रेड 2’ के 100 करोड़ ने भुला दिया ‘अबीर गुलाल’ का गम! वाणी कपूर के खाते में आई हिट फिल्म

दूसरे हफ्ते में रेड 2 का सफर

रेड 2 (Raid 2 Box Office Day 12) ने 9 मई को दूसरे हफ्ते में एंट्री ली थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार हैं-

  • शुक्रवार- ₹5.01 करोड़ 
  • शनिवार- ₹8.52 करोड़
  • रविवार- ₹12.09 करोड़
  • सोमवार- ₹4.88 करोड़

रिलीज के नौवें दिन दूसरे शुक्रवार को रेड 2 ने 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था।

हफ्ते में रेड 2 का सफर

रेड 2, 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गुरुवार को मजदूर दिवस और मुंबई में महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी होने के कारण इसे अच्छी ओपनिंग मिली। ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने 73.89 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था।

ओपनिंग वीकेंड के बाद भी फिल्म ने ट्रैक नहीं खोया और वर्किंग डेज में चलती रही। पहले हफ्ते में फिल्म ने 98.89 करोड़ जमा कर लिये।

  • गुरुवार- ₹19.71 करोड़ (ओपनिंग)
  • शुक्रवार- ₹13.05 करोड़
  • शनिवार- ₹18.55 करोड़
  • रविवार- ₹22.52 करोड़

ओपनिंग वीकेंड: 73.89 करोड़ (4 Days Weekend)

  • सोमवार- ₹7.47 करोड़
  • मंगलवार- ₹7.45 करोड़
  • बुधवार- ₹4.81 करोड़
  • गुरुवार- ₹5.33 करोड़

पहला हफ्ता: 98.89 करोड़ (8 Days Week)

राज कुमार गुप्ता निर्देशित रेड 2 थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक ईमानदार इनकम टैक्स कमिश्नर अमेय पटनायक के रोल में नजर आते हैं। यह अफसर भ्रष्ट नेताओं के यहां इनकम टैक्स की रेड मारने के लिए मशहूर है।

2018 में आये पहले भाग में अमेय पटनायक ने अपनी टीम के साथ राजाजी बने बाहुबली नेता सौरभ शुक्ला के यहां रेड डाली थी। वहीं, रेड 2 में दादा भाई बने रितेश देशमुख के घर पर रेड मारी है।