मुंबई। Raid 2 Box Office Day 18: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी भौकाल जारी रखा है। टॉम क्रूज की मिशन इम्पोसिबल द फाइनल रेकनिंग के सामने भी रेड 2 डटकर खड़ी रही और तीसरे वीकेंड में सम्मानजनक स्कोर करके 150 करोड़ के पड़ाव को पार कर गई।
तीसरे वीकेंड में 13 करोड़
मौजूदा समय में जब बॉलीवुड फिल्में एक-एक करके बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो रही हैं, ऐसे में रेड 2 का 150 करोड़ भी पार करना मायने रखता है। 16 मई को रेड 2 का तीसरा हफ्ता शुरू हुआ। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.12 करोड़ का कलेक्शन किया।
तीसरे शनिवार और रविवार को रेड 2 के सामने मिशन इम्पोसिबल द फाइनल रेकनिंग आ गई, मगर इसके बावजूद वीकेंड के दोनों दिनों में इसके कलेक्शंस में उछाल आया। शनिवार को फिल्म ने 4.51 करोड़ और रविवार को 5.82 करोड़ नेट कलेक्शन किया।
तीसरे वीकेंड में रेड 2 के खाते में 13.45 करोड़ रुपये आये, जिसे मिलाकर फिल्म का 18 दिनों का नेट कलेक्शन (Raid 2 Box Office Day 18) 153.67 करोड़ हो गया है। इससे पहले दो हफ्तों में फिल्म ने 140.22 करोड़ जमा कर लिये थे।
यह भी पढ़ें: Mission Impossible 8 Box Office Day 1: कई बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी टॉम क्रूज की फिल्म, ‘मिशन’ की शानदार शुरुआत
दूसरे हफ्ते में मिले 41 करोड़
9 से 15 मई तक, दूसरे हफ्ते में रेड 2 का सफर स्थिर रहा और 41.33 करोड़ जमा किये। कलेक्शंस में उतनी ही गिरावट आई, जितना जरूरी थी। कोई नई फिल्म रिलीज ना होने से भी फिल्म को फायदा मिला। राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ 9 मई को रिलीज होने वाली थी, मगर पोस्टपोन हो गई।
दूसरे हफ्ते में रेड 2 के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार रहे-
- शुक्रवार- ₹5.01 करोड़ (9 मई)
- शनिवार- ₹8.52 करोड़ (10 मई)
- रविवार- ₹12.09 करोड़ (11 मई)
- सोमवार- ₹4.88 करोड़ (12 मई)
- मंगलवार- ₹4.53 करोड़ (13 मई)
- बुधवार- ₹3.32 करोड़ (14 मई)
- गुरुवार- ₹2.98 करोड़ (15 मई)
पहले हफ्ते में जमा किये 98.89 करोड़
1 मई को रिलीज हुई फिल्म ने 8 मई को खत्म हुए पहले हफ्ते में 98.89 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। गुरुवार को रिलीज होने के कारण पहले हफ्ते में इसे आठ दिन मिले। फर्स्ट वीक में रेड 2 का सफर यूं रहा-
- गुरुवार- ₹19.71 करोड़ (1 मई)
- शुक्रवार- ₹13.05 करोड़ (2 मई)
- शनिवार- ₹18.55 करोड़ (3 मई)
- रविवार- ₹22.52 करोड़ (4 मई)
ओपनिंग वीकेंड: 73.89 करोड़ (4 Days Weekend)
- सोमवार- ₹7.47 करोड़ (5 मई)
- मंगलवार- ₹7.45 करोड़ (6 मई)
- बुधवार- ₹4.81 करोड़ (7 मई)
- गुरुवार- ₹5.33 करोड़ (8 मई)
राज कुमार गुप्ता निर्देशित रेड 2 थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक ईमानदार इनकम टैक्स कमिश्नर अमेय पटनायक के रोल में नजर आते हैं। वाणी कपूर उनकी पत्नी के किरदार में हैं। रेड 2 में रितेश देशमुख बाहुबली राजनेता दादा भाई बने हैं, जिनके घर पर अमेय ने 75वीं रेड डाली है।