Raid 2 Box Office Day 4: अजय देवगन की फिल्म के नाम दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड, ‘स्काय फोर्स’ से फिर क्यों पिछड़ी ‘रेड 2’?

Raid 2 box office collection day 4. Photo- Instagram

मुंबई। Raid 2 Box Office Day 4: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 73 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है और साल 2025 की दूसरी फिल्म बन गई है, जिसने ओपनिंग वीकेंड में बड़ा स्कोर खड़ा किया हो।

ओपनिंग वीकेंड में 73 करोड़

गुरुवार (एक मई) को सार्वजनिक अवकाश पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘रेड 2’ ने 19.71 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। इसके बाद गुरुवार को 13.05 करोड़ और शनिवार को 18.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

मगर, रविवार को तो फिल्म ने कमाल ही कर दिया। फिल्म ने 22.52 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। रविवार की कमाई मिलाकर रेड 2 का 4 दिनों के ओपनिंग वाकेंड का कलेक्शन (Raid 2 Box Office Day 4) अब 73.83 करोड़ हो चुका है।

पहले हफ्ते में फिल्म हर हाल में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। सनी देओल की जाट और अक्षय की केसरी 2 पहले ही ठंडी पड़ चुकी हैं। ऐसे में रेड 2 को मोमेंटम बनाये रखने में दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Movies In Cinemas In May: मई में सुधरेंगे बॉक्स ऑफिस के हालात? Raid 2 समेत इन तीन फिल्मों पर है दारोमदार

2025 के टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड्स

‘रेड 2’ ने 2025 के हाइएस्ट ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि ‘छावा’ पहले स्थान पर। तीसरे स्थान पर स्काय फोर्स, चौथे पर जाट और पांचवें स्थान पर केसरी 2 है।

हालांकि, प्रतिदिन औसत कमाई के मामले में ‘रेड 2’ स्काय फोर्स से पिछड़ गई है। ‘रेड 2’ की प्रतिदिन औसत कमाई 18.45 करोड़ है, जबकि ‘स्कायफोर्स’ का औसत 24.40 करोड़ है।

फिल्मओपनिंग वीकेंड में नेट कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड के दिनप्रतिदिन औसत कलेक्शन
छावा (14 फरवरी, 2025)
शुक्रवार
121.43 करोड़340.47 करोड़
रेड 2 (1 मई, 2025)
गुरुवार
73.83 करोड़418.45 करोड़
स्काय फोर्स (24 जनवरी, 2025)
शुक्रवार
73.20 करोड़324.40 करोड़
जाट (10 अप्रैल, 2025)
गुरुवार
40.62 करोड़410.15 करोड़
केसरी 2 (18 अप्रैल, 2025)
शुक्रवार
29.62 करोड़39.87 करोड़

इस टेबल में सलमान खान की फिल्म सिकंदर को शामिल नहीं किया गया है, जिसने 27.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इस लिहाज से सिकंदर का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 27.50 करोड़ ही हुआ, क्योंकि फिल्म रविवार को रिलीज हुई थी।