Raid 2 Box Office Day 6: मंगलवार को ‘रेड 2’ की पकड़ रही मजबूत, ‘केसरी 2’ के बाद ‘जाट’ की लगाई वाट

Raid 2 box office collection day 6. Photo- Instagram

मुंबई। Raid 2 Box Office Day 6: रेड 2 पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई चाल से आगे बढ़ रही है। मंगलवार को फिल्म की कमाई शानदार रही। सोमवार के मुकाबले कलेक्शंस में बेहद मामूली कमी आई है, जिसके चलते पहले हफ्ते में फिल्म के 100 करोड़ के पड़ाव तक पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है।

छह दिनों में 88 करोड़

मंगलवार को फिल्म की रिलीज का छठा दिन था और फिल्म ने 7.45 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ रेड 2 का छह दिनों का नेट कलेक्शन (Raid 2 Box Office Day 6) 88.75 करोड़ हो गया है। इससे पहले फिल्म ने सोमवार को 7.47 करोड़ जमा किये थे।

रेड 2 को 100 करोड़ हासिल करने के लिए अब 11.25 करोड़ चाहिए। अगर यही रफ्तार बुधवार और गुरुवार को बनी रहती है तो फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी।

1 मई को रिलीज हुई रेड 2 ने पहले दिन से ही रफ्तार पकड़ ली थी और ओपनिंग वीकेंड में ही पकड़ मजबूत कर ली थी। पहले हफ्ते में अभी तक रेड 2 के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार रहे-

  • गुरुवार- ₹19.71 करोड़
  • शुक्रवार- ₹13.05 करोड़
  • शनिवार- ₹18.55 करोड़
  • रविवार- ₹22.52 करोड़
  • सोमवार- ₹7.47 करोड़
  • मंगलवार- ₹7.45 करोड़

यह भी पढ़ें: Kesari 2 Box Office Day 17: रेड 2 ने थाम दी ‘केसरी 2’ की रफ्तार, तीसरे वीकेंड में इतनी रह गई कमाई

साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म

पांचवे दिन केसरी 2 को पीछे छोड़ चुकी रेड 2 छठे दिन सनी देओल की जाट से आगे निकल गई है। जाट ने 88.39 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। अब रेड 2 साल 2025 की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

  1. छावा- 600.10 करोड़
  2. स्काय फोर्स- 131 करोड़
  3. सिकंदर- 103.45 करोड़
  4. रेड 2- 88.75 करोड़
  5. जाट- 88.39 करोड़
  6. केसरी 2- 81.45 करोड़
  7. देवा- 32.07 करोड़
  8. द डिप्लोमैट- 39.75 करोड़
  9. इमरजेंसी- 16.52 करोड़
  10. फतेह- 12.85 करोड़

दूसरे वीकेंड में रेड 2 सिकंदर के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी और इस साल की तीसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। रेड 2 की मौजूदा रफ्तार से यह बात साफ है कि फिल्म स्काय फोर्स के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है।

रेड 2 का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।