Raid 2 Box Office Day 7: 100 करोड़ से बस इतना दूर ‘रेड 2’, निशाने पर सलमान खान की ‘सिकंदर’

Raid 2 box office collection Day 7. Photo- Instagram

मुंबई। Raid 2 Box Office Day 7: रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है। हालांकि, बुधवार को फिल्म के कलेक्शंस में गिरावट आई, मगर अब 100 करोड़ के काफी करीब पहुंच चुकी है। रेड 2 आज या कल इस पड़ाव को पार कर लेगी।

रिलीज के पहले हफ्ते में चल रही रेड 2 ने बुधवार को 4.81 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जिसे मिलाकर फिल्म का 7 दिनों का नेट कलेक्शन अब 93.56 करोड़ हो गया है। 100 करोड़ के लिए इसे अब 6.44 करोड़ चाहिए।

अगर आज रेड 2 के कलेक्शंस में अपेक्षित उछाल आया तो यह पड़ाव हासिल हो जाएगा, नहीं तो शुक्रवार को फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

छावा, स्काय फोर्स और सिकंदर के बाद रेड 2 इस साल की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। उम्मीद है दूसरे वीकेंड में फिल्म सिकंदर को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर आ जाएगी।

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सिकंदर ने 103 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: Kesari 2 Box Office Day 17: रेड 2 ने थाम दी ‘केसरी 2’ की रफ्तार, तीसरे वीकेंड में इतनी रह गई कमाई

पहले हफ्ते में यूं रहा रेड 2 का सफर

1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रेड 2 ने पहले दिन से ही अपना दम दिखाना शुरू कर दिया था। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 73 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में इसकी रफ्तार सधी हुई रही है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस (Raid 2 Box Office Day 7) कर रही है।

  • गुरुवार- ₹19.71 करोड़
  • शुक्रवार- ₹13.05 करोड़
  • शनिवार- ₹18.55 करोड़
  • रविवार- ₹22.52 करोड़
  • सोमवार- ₹7.47 करोड़
  • मंगलवार- ₹7.45 करोड़
  • बुधवार- ₹4.81 करोड़

रेड 2 के सामने फिलहाल कोई चुनौती नहीं है। जाट और केसरी 2 पहले ही ठंडी पड़ चुकी हैं। शुक्रवार को राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ रिलीज होने वाली थी, मगर अब वो सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। जाहिर है कि दूसरे हफ्ते में रेड 2 के सामने मैदान खाली है।

रेड 2 का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।