मुंबई। Raid 2 Box Office Day 9: अजय दवगन की फिल्म रेड 2 ने आखिरकार 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। इस पड़ाव को पार करन वाली रेड 2 साल 2025 की चौथी फिल्म है। वहीं, कम से कम 100 करोड़ कमाने वाली अजय देवगन की यह 14वीं फिल्म है।
साल की तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसर बनी रेड 2
शुक्रवार (9 मई) को रेड 2, 5.01 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ दूसरे हफ्ते और 100 करोड़ क्लब में दाखिल हो गई। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों का नेट कलेक्शन (Raid 2 Box Office Day 9) 103.90 करोड़ हो गया है।
अभी तक रिलीज हुई फिल्मों में रेड 3 कलेक्शंस के हिसाब से तीसरे स्थान पर है। आने वाले वक्त में फिल्म स्काय फोर्स को हटाकर दूसरे स्थान पर काबिज हो सकती है। केसरी 2 से अब उम्मीद नहीं बची है, क्योंकि इस फिल्म का सफर लगभग पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Kesari 2 Box Office 3 Weeks: तीसरे हफ्ते में ‘केसरी 2’ की पकड़ हुई कमजोर, क्या ‘रेड 2’ है जिम्मेदार?
अब साल 2025 में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट कुछ इस प्रकार बनती है:
- छावा- 600.10 करोड़
- स्काय फोर्स- 131 करोड़
- रेड 2- 103.90 करोड़*
- सिकंदर- 103.45 करोड़*
- जाट- 88.39 करोड़*
- केसरी 2- 84.40 करोड़*
- देवा- 32.07 करोड़
- द डिप्लोमैट- 39.75 करोड़
- इमरजेंसी- 16.52 करोड़
- फतेह- 12.85 करोड़
(*इन फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन अभी जारी नहीं किये गये हैं। यह लिस्ट फिलहाल उपलब्ध आकंड़ों के आधार पर है)
पहले हफ्ते में रेड 2 ने जुटाये 98 करोड़
रेड 2, 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआत में जो रफ्तार पकड़ी, उसे बनाकर रखा। 8 मई को फिल्म का पहला हफ्ता खत्म हुआ था। गुरुवार को रिलीज होने के कारण पहले हफ्ते में इसे 8 दिन मिले और कलेक्शन रहा 98.89 करोड़।
- गुरुवार- ₹19.71 करोड़
- शुक्रवार- ₹13.05 करोड़
- शनिवार- ₹18.55 करोड़
- रविवार- ₹22.52 करोड़
- सोमवार- ₹7.47 करोड़
- मंगलवार- ₹7.45 करोड़
- बुधवार- ₹4.81 करोड़
- गुरुवार- ₹5.33 करोड़
100 करोड़ क्लब में अजय की 10 फिल्में
रेड 2, अजय देवगन के करियर की चौंदहवीं फिल्म है, जिसने कम से कम 100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इनकी चार फिल्में (गोलमाल अगेन, तान्हा जी, दृश्यम 2, सिंघम अगेन) ऐसी हैं, जो 200 करोड़ क्लब में पहुंची हैं। इस तरह 100 करोड़ क्लब में अजय की अब 10 फिल्में हो गई हैं।
- टोटल धमाल- 154.23 करोड़
- शैतान- 149.49 करोड़
- सिंघम रिटर्न्स- 140.62 करोड़
- गोलमाल 3- 106.34 करोड़
- सन ऑफ सरदार- 105.03 करोड़
- रेड 2- 103.90 करोड़
- दे दे प्यार दे- 103.64 करोड़
- बोल बच्चन- 102.94 करोड़
- शिवाय- 100.33 करोड़
- सिंघम- 100.30 करोड़
राज कुमार गुप्ता निर्देशित रेड 2 थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक ईमानदार इनकम टैक्स कमिश्नर अमेय पटनायक के रोल में नजर आते हैं। यह अफसर भ्रष्ट नेताओं के यहां इनकम टैक्स की रेड मारने के लिए मशहूर है।
अमेय पटनायक की नजरों से कुछ छिपा नहीं रहता। जहां कुछ मिलने की सम्भावना जीरो होती है, वहां भी अमेय छिपा हुआ धन बरामद कर लेता है।
2018 में आये पहले भाग में अमेय पटनायक ने अपनी टीम के साथ राजाजी बने बाहुबली नेता सौरभ शुक्ला के यहां रेड डाली थी। वहीं, रेड 2 में दादा भाई बने रितेश देशमुख के घर पर रेड मारी है।