Dhurandhar Box Office Day 33: ‘धुरंधर’ बनी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से छीना ताज

Dhurandhar box office collection 33 days. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 33: दिसम्बर 2024 में जब तेलुगु फिल्म पुष्पा 2- द रूल ने हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर 830.10 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया था, तब हिंदी सिनेमा के हर प्रेमी के जहन में एक ही सवाल था- क्या कोई हिंदी फिल्म पुष्पा 2 के इस रिकॉर्ड को कभी तोड़ पाएगी?

2025 में जब भी कोई बड़े बजट और सितारों से सजी फिल्म रिलीज होती तो पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद जग जाती थी, मगर यह कथित बड़े सितारों की फिल्में अपना अस्तित्व बचाने के लिए जूझती रहीं, रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने की बात तो छोड़ ही दीजिए।

फिर आया दिसम्बर… साल 2025 का आखिरी महीना और रिलीज हुई धुरंधर। कोई उम्मीद नहीं, कोई अपेक्षा नहीं। ऊपर से प्रोपेगैंडा फिल्म होने के आरोप। मगर,कहते हैं ना कि जो हर फिल्म अपनी किस्मत लेकर रिलीज होती है।

33वें दिन धुरंधर ने लिखा इतिहास

धुरंधर वही फिल्म थी, जो अपनी किस्मत में ऐतिहासिक कामयाबी लिखवाकर आई थी और इस कामयाबी के इस रथ के सारथी बने आदित्य धर। धुरंधर हर गुजरते दिन के साथ बड़ी होती गई और आखिरकार उस सवाल का जोरदार जवाब बनी, जो पुष्पा 2 की रिलीज के साथ खड़ा हुआ था- भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म।

यह भी पढ़ें: Most Awaited Bollywood Films in 2026: इन 12 फिल्मों पर रहेगी नजर, बॉक्स ऑफिस पर लिख सकती हैं नया इतिहास!

फरवरी 2025 में जब विक्की कौशल की छावा ने रफ्तार पकड़ी तो थोड़ी-सी उम्मीद जगी कि शायद पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ दे, मगर 600 करोड़ का पड़ाव पार करके छावा थक गई और एक बार फिर वही सवाल सामने आ गया।

रिलीज के 33वें दिन धुरंधर ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रचा। ठीक 385 दिन… या एक साल 20 दिन बाद पुष्पा 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए किसी एक भाषा में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह का कद इस वक्त सभी कुमारों, कपूरों, खानों और देवगनों से कहीं बड़ा नजर आ रहा है।

Top 10 Highest Box Office Collections of Indian Movies in Hindi:

फिल्मलाइफ टाइम कलेक्शन (इंडिया नेट)
1. धुरंधर₹831.40 करोड़
2. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
₹830.10 करोड़
3. जवान (2023) (हिंदी+तमिल+तेलुगु)₹643.87 करोड़
4. स्त्री 2 (2024)₹627.02 करोड़
5. छावा (2025)₹600.10 करोड़
6. एनिमल (2023)₹556.36 करोड़
7. पठान (2023)₹543.05 करोड़
8. गदर 2 (2023)₹525.45 करोड़
9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
₹510.99 करोड़
10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी)
(कन्नड़ फिल्म)
₹434.70 करोड़

33 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार

5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म पांचवें हफ्ते में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर दमखम भी दिखा रही है। रिलीज के पांचवें मंगलवार को फिल्म ने 5.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 33 दिनों का नेट कलेक्शन 831.40 करोड़ हो गया।

धुरंधर अब आधिकारिक तौर पर इस साल ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। धुरंधर ने अपने थिएट्रिकल रन में कई रिकॉर्ड बनाये हैं।

धुरंधर के अहम पड़ाव:

  • 100 करोड़- 3 दिन
  • 200 करोड़- 7 दिन
  • 300 करोड़- 9 दिन
  • 400 करोड़- 12 दिन
  • 500 करोड़- 15 दिन
  • 600 करोड़- 19 दिन
  • 700 करोड़- 23 दिन
  • 800 करोड़- 30 दिन

WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़

WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
  • Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
  • Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़

WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)

  • Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
  • Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
  • Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़

तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़

  • Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
  • Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
  • Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)

तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़

WEEK 4 (26 दिसम्बर-1 जनवरी)

  • Day 22 (शुक्रवार): ₹16.70 करोड़
  • Day 23 (शनिवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 24 (रविवार): ₹24.30 करोड़

चौथे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹61.90 करोड़

  • Day 25 (सोमवार): ₹11.20 करोड़
  • Day 26 (मंगलवार): ₹12.60 करोड़
  • Day 27 (बुधवार): ₹12.40 करोड़
  • Day 28 (गुरुवार): ₹17.60 करोड़

चौथे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹115.70 करोड़

WEEK 5 (2-8 जनवरी)

  • Day 29 (शुक्रवार): ₹9.70 करोड़
  • Day 30 (शनिवार): ₹12.60 करोड़
  • Day 31 (रविवार): ₹13.50 करोड़

पांचवें वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹35.80 करोड़

  • Day 32 (सोमवार): ₹5.40 करोड़
  • Day 33 (मंगलवार): ₹5.70 करोड़

यशराज फिल्म्स ने दी बधाई

धुरंधर की इस ऐतिहासिक सफलता पर यशराज फिल्म्स ने आदित्य धर और जिओ स्टूडियोज को बधाई दी। एक्स पर साझा किये गये अपने स्टेटमेंट में बैनर की ओर से कहा गया कि यह महज एक फिल्म नहीं है… भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी दिलचस्प संयोग है कि धुरंधर के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना करियर शुरू किया था, मगर एक भी हिट फिल्म उनके साथ नहीं दे पाये। रणवीर को करियर की सबसे बड़ी सफलता डेब्यू के 15 साल बाद एक ऐसे बैनर से मिली, जो यशराज के मुकाबले कम अनुभवी और नया है।