मुंबई। Saiyaara Box Office Day 10: सैयारा इस साल की सरप्राइज पैकेज के रूप में सामने आई है। जिस दौर में बड़े-बड़े सुपर स्टार्स की फिल्में जैसे-तैसे गिर पड़कर 100 या 200 करोड़ तक पहुंच रही हैं, दो न्यू कमर्स ने बॉक्स ऑफिस का गणित बदलकर रख दिया है।
अहान पांडेय का नाम भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया है। वो उन स्टार किड्स में शामिल हो गये हैं, जिन्होंने पहली फिल्म से कामयाबी की नई इबारत लिख दी। हालांकि, यह सफलता अहान की चुनौती भी बन गई है।
दूसरे वीकेंड में 75 करोड़ की कमाई
बहरहाल, सैयारा ने दूसरे शनिवार को जबरदस्त उछाल लेते हुए 30 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का 10 दिनों का नेट कलेक्शन 250.75 करोड़ हो गया है। फिल्म नौ दिनों में 220.75 करोड़ जमा कर चुकी थी।
दूसरे वीकेंड में सैयारा की रफ्तार कमाल रही है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 18.50 करोड़ और शनिवार को 27 करोड़ जमा किये थे। दूसरे वीकेंड में फिल्म ने लगभग 75.50 करोड़ जुटाये हैं।
गौरतलब है कि ओपनिंग वीकेंड में सैयारा का कलेक्शन 84 करोड़ था। इस लिहाज से दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई बेहतरीन कही जाएगी।
यह भी पढ़ें: Saiyaara को सबसे पहले संदीप रेड्डी वांगा ने किया था सपोर्ट, अब मोहित सूरी ने एनिमल के निर्देशक के लिए लिखा नोट
तीसरे हफ्ते में 300 करोड़ का टारगेट
सैयारा इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म की रफ्तार देखकर लगता है कि तीसरे हफ्ते में 300 करोड़ का कलेक्शन हो जाना चाहिए, क्योंकि इसके सामने फिलहाल कोई चुनौती नहीं है।
पहली अगस्त के अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 आने के बाद सैयारा की गति पर असर पड़ेगा, मगर तब तक को बाधा नहीं है।
- 50 करोड़- तीसरे दिन
- 100 करोड़- चौथे दिन
- 150 करोड़- छठे दिन
- 200 करोड़- नौवें दिन
- 250 करोड़- 10वें दिन
सैयारा के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार हैं-
18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने 22 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में 84 करोड़ जोड़े थे। वहीं, पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 175.25 करोड़ रहा था।
पहला हफ्ता
Day 1 (शुक्रवार): 22 करोड़
Day 2 (शनिवार): 26.25 करोड़
Day 3 रविवार: 35.75 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 84 करोड़
Day 4 (सोमवार): 24.25 करोड़
Day 5 (मंगलवार): 25 करोड़
Day 6 (बुधवार): 21 करोड़
Day 7 (गुरुवार): 18.75 करोड़
ओपनिंग वीक: 175.25 करोड़
दूसरा हफ्ता
Day 8 (शुक्रवार): 18.50 करोड़
Day 9 (शनिवार): 27 करोड़
Day 10 (रविवार): 30 करोड़ (अनुमान)
दूसरा वीकेंड: 75.50 करोड़
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 10 दिनों में फिल्म ने 383 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है, जिसमें से 306 करोड़ ग्रॉस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर और 77 करोड़ ग्रॉस ओवरसीज में किया है।
यशराज फिल्म्स निर्मित सैयारा का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जिनके करियर की यह सबसे बड़ी हिट बनने जा रही है। इस फिल्म के जरिए मोहित ने लम्बे समय बाद कामयाबी का मुंह देखा है।