Saiyaara Box Office Day 14: सिनेमाघरों में सैयारा के दो हफ्ते पूरे, अब 300 करोड़ के पड़ाव से बस इतनी दूर फिल्म

Saiyaara box office collection day 14. Photo- Instagram

मुंबई। Saiyaara Box Office Day 14: सैयारा साल 2025 की अप्रत्याशित सफलता के रूप में सामने आई है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी चर्चा तो थी, मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ऐसा प्रदर्शन करेगी, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। रिलीज के दो हफ्तों में फिल्म 300 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है।

किसी प्रेम कहानी को इस तरह कामयाबी मिलते हुए बॉलीवुड में कम ही देखा गया है। यह सफलता इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि फिल्म की लीड स्टार कास्ट बिल्कुल नई है। अहान पांडेय ने डेब्यू किया है तो अनीत पड्डा पहली बार फीमेल लीड रोल में नजर आईं।

दोनों ही कलाकारों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। सैयारा का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है, जबकि मोहित सूरी निर्देशक हैं। मोहित ने भी अपने करियर में इतनी बड़ी कामयाबी पहली बार देखी है।

दो हफ्तों में 285 करोड़ का कलेक्शन

सैयारा ने गुरुवार को 6.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ सिनेमाघरों में दो हफ्तों का सफर पूरा कर लिया। फिल्म का अब दो हफ्तों या 14 दिनों का नेट कलेक्शन 285.25 करोड़ हो गया है। शनिवार को फिल्म 300 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी।

18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने 22 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 84 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में बटोरे थे। सैयारा ने ओपनिंग वीक में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 175.25 करोड़ जमा किये। दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार कुछ घटी और 110 करोड़ नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया।

यह भी पढ़ें: August Movies In Cinemas: सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2, वॉर, 2 से परम सुंदरी तक… अगस्त में आ रही फिल्मों की पूरी लिस्ट

पहला हफ्ता

Day 1 (शुक्रवार): 22 करोड़

Day 2 (शनिवार): 26.25 करोड़

Day 3 रविवार: 35.75 करोड़

ओपनिंग वीकेंड: 84 करोड़

Day 4 (सोमवार): 24.25 करोड़

Day 5 (मंगलवार): 25 करोड़

Day 6 (बुधवार): 21 करोड़

Day 7 (गुरुवार): 18.75 करोड़

ओपनिंग वीक: 175.25 करोड़

दूसरा हफ्ता

Day 8 (शुक्रवार): 18.50 करोड़

Day 9 (शनिवार): 27 करोड़

Day 10 (रविवार): 30 करोड़

दूसरा वीकेंड: 75.50 करोड़

Day 11 (सोमवार): 9.50 करोड़

Day 12 (मंगलवार): 10.50 करोड़

Day 13 (बुधवार): 8 करोड़

Day 14 (गुरुवार): 6.50 करोड़

दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 110 करोड़

दो हफ्तों का कलेक्शन: 285.25 करोड़

तीसरे हफ्ते में सैयारा का मुकाबला अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 से है। हालांकि, दोनों फिल्मों की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स बहुत उत्साहवर्धक नहीं हैं। अगर, सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 ओपनिंग वीकेंड में कोई बड़ा कारनामा नहीं कर सकीं तो फिल्म सैयारा तीसरे हफ्ते में भी अपनी बढ़त जारी रख सकती है।