मुंबई। Saturday 12th July Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कई फिल्में चल रही हैं। इनमें से कुछ नई रिलीज हैं तो कुछ पहले से चल रही हैं। नई फिल्मों के आने से पुरानी फिल्मों के कलेक्शंस पर असर पड़ता है। इस समय आमिर खान की सितारे जमीन पर, मां, मेट्रो इन दिनों, जुरासिक पार्क, मालिक, सुपरमैन और आंखों की गुस्ताखियां प्रमुख फिल्में हैं।
इन सभी का शनिवार (12 जुलाई) को बॉक्स ऑफिस पर हाल जानेंगे और देखेंगे की दर्शकों की प्राथमिकता में कौन सी फिल्म आगे है और कौन पीछे।
मालिक– 1st Week
सबसे पहले बात राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की गैंगस्टर ड्रामा मालिक की, जो 11 जुलाई को रिलीज हुई है। शनिवार को फिल्म का दूसरा दिन था और इसने ओपनिंग के मुकाबले 35 फीसदी का उछाल लिया। शनिवार को फिल्म ने 5.45 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। अब दो दिनों का नेट कलेकशन 9.47 करोड़ हो गया है।
Day 1: 4.02 करोड़
Day 2: 5.45 करोड़
आंखों की गुस्ताखियां– 1st Week
मालिक के साथ आई आंखों की गुस्ताखियां का हाल बेहद खराब है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अभिनीत फिल्म ने सिर्फ 30 लाख की ओपनिंग ली थी और दूसरे दिन 43 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 73 लाख ही हुआ है। फिल्म एक हफ्ता भी बॉक्स ऑफिस पर पूरा कर ले तो बड़ी बात है। शनाया ने फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
Day 1: 30 लाख
Day 2: 43 लाख
सुपरमैन– 1st Week
अब बात इन दोनों फिल्मों के साथ आई हॉलीवुड की सुपरमैन की, जो भारत में भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म ने शुरुआत थोड़ी धीमी की, मगर दूसरे दिन कमाई में जोरदार उछाल लिया।
भारत में अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और हिंदी में 2डी और 3डी में रिलीज हुई सुपरमैन ने पहले दिन 7 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि शनिवार को 9.25 जमा कर लिये। दो दिनों में सुपरमैन ने 16.25 करोड़ का नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में किया है।
यानी 11 जुलाई को रिलीज हुई फिल्मों में सुपरमैन को दर्शक सबसे ज्यादा देख रहे हैं।
अब इन फिल्मों की बात करेंगे, जो इससे पहले रिलीज हुई हैं। 4 जुलाई को सिनेमाघरों में जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ और मेट्रो इन दिनों एक साथ आईं। इनमें जुरासिक वर्ल्ड ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही लीड ले ली थी।
Day 1: 7 करोड़
Day 2: 9.5 करोड़
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ= 2nd Week
रिलीज के दूसरे शनिवार को फिल्म ने हिंदी फिल्मों से बेहतर कारोबार करते हुए 7.40 करोड़ जमा किये हैं, जो शुक्रवार के मुकाबले 100 फीसदी से भी अधिक है। जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का 9 दिनों का नेट कलेक्शन 65.50 करोड़ हो गया है।
यह इस साल भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। इससे आगे टॉम क्रूज की मिशन इम्पोसिबल द फाइनल रेकनिंग ही है, जिसने 110 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि यह 100 करोड़ के पड़ाव तक पहुंच सकती है।
पहले हफ्ते में जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ की रफ्तार ऐसी रही:
Day 1 (शुक्रवार): 9.25 करोड़
Day 2 (शनिवार): 13.50 करोड़
Day 3 (रविवार): 16.25 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 39 करोड़
Day 4 (सोमवार): 4.20 करोड़
Day 5 (मंगलवार): 4.50 करोड़
Day 6 (बुधवार): 3.70 करोड़
Day 7 (गुरुवार): 3.60 करोड़
पहले हफ्ते का कलेक्शन: 55 करोड़
Day 8 (शुक्रवार): 3.1 करोड़
Day 9 (शनिवार): 7.40 करोड़
मेट्रो इन दिनों– 2nd Week
4 जुलाई को रिलीज हुई अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों की रफ्तार काफी कम है- कुछ कुछ मालिक जैसी। दूसरे हफ्ते में चल रही फिल्म ने शनिवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो शुक्रवार के मुकाबले काफी बेहतर है।
फिल्म का 9 दिनों का नेट कलेक्शन अब करीब 36.76 करोड़ हो गया है। इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है, मगर जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का रोमांस इसके रोमांस पर भारी पड़ा।
9 दिनों में मेट्रो इन दिनों की प्रतिदिन कमाई के आंकड़े देखें तो इस प्रकार हैं:
Day 1 (शुक्रवार)- 4.05 करोड़
Day 2 (शनिवार)- 6.81 करोड़
Day 3 (रविवार)- 7.79 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 18.65 करोड़
Day 4 (सोमवार)- 2.69 करोड़
Day 5 (मंगलवार)- 3.24 करोड़
Day 6 (बुधवार)- 2.64 करोड़
Day 7 (गुरुवार)- 2.35 करोड़
पहले हफ्ते का कलेक्शन: 32.01 करोड़
Day 8 (शुक्रवार)- 2.44 करोड़
Day 9 (शनिवार)- 4.75 करोड़
मां– 3rd Week
काजोल की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म मां 27 जून को सिनेमाघरों में आई थी और तीसरे हफ्ते में चल रही है। हालांकि, इसके कलेक्शंस काफी नीचे पहुंच चुके हैं। फिल्म अब प्रतिदिन एक करोड़ भी नहीं कमा पा रही। तीसरे शनिवार को मां ने लगभग 45 लाख ही कमाये, जिसके साथ इसका 16 दिनों का नेट कलेक्शन अब 33.85 करोड़ हो गया है। सोलो लीड रोल में काजोल का यह सबसे बड़ा कलेक्शन है।
फिल्म ने 4.65 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में 17.65 करोड़ जमा किये थे। पहले हफ्ते में मां की कमाई (नेट) 26.65 करोड़ रही थी।
सितारे जमीन पर– 4th Week
20 जून को रिलीज हुई आमिर खान की सितारे जमीन पर चौथे हफ्ते में चल रही है और अब इसकी रफ्तार काफी धीमी हो गई है, मगर वीकेंड में फिल्म अभी भी जोर पकड़ रही है। चौथे शनिवार को फिल्म ने लगभग 2.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसके साथ इसका 23 दिनों का नेट कलेक्शन 157.75 करोड़ हो चुका है।
सितारे जमीन पर आमिर खान के करियर की पांचवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, वहीं इस साल की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म है। तीसरे पायदान पर आने के लिए इसे अजय देवगन की रेड 2 को पीछे छोड़ना होगा, जिसे 178 करोड़ बटोरे हैं। फिलहाल यह मुश्किल लगता है।
तीन हफ्तों में Sitaare Zameen Par का प्रतिदिन कलेक्शन
पहला हफ्ता:
- Day 1: 10.70 करोड़ (ओपनिंग)
- Day 2: 20.20 करोड़
- Day 3: 27.25 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 57.30 करोड़
- Day 4: 8.50 करोड़
- Day 5: 8.50 करोड़
- Day 6: 7.25 करोड़
- Day 7: 6.50 करोड़
पहले हफ्ते का कलेक्शन: 88.90 करोड़
दूसरा हफ्ता:
- Day 8: 6.65 करोड़
- Day 9: 12.60 करोड़
- Day 10: 14.50 करोड़
दूसरा वीकेंड: 33.82 करोड़
- Day 11: 3.75 करोड़
- Day 12: 3.75 करोड़
- Day 13: 2.75 करोड़
- Day 14: 2.50 करोड़
सेकंड वीक कलेक्शन: 46.50 करोड़
दो हफ्तों का कलेक्शन: 135.40 करोड़
तीसरा हफ्ता
- Day 15: 2.40 करोड़
- Day 16: 4.75 करोड़
- Day 17: 6.15 करोड़
तीसरा वीकेंड: 13.30 करोड़
- Day 18: 1.35 करोड़
- Day 19: 1.95 करोड़
- Day 20: 1.20 करोड़
- Day 21: 1.15 करोड़
थर्ड वीक कलेक्शन: 18.95 करोड़
तीन हफ्तों का कलेक्शन: 154.35 करोड़
- Day 22: 90 लाख
- Day 23: 2.50 करोड़*