मुंबई। Sitaare Zameen Par Box Office Day 12: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर धीरे-धीरे बड़े कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। फ्लॉप की आशंकाओं के बीच रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी दूर तक आ जाएगी, इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।
देखते ही देखते सितारे जमीन पर साल की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई और आज बुधवार को अक्षय कुमार की स्काय फोर्स को पीछे छोड़कर साल 2025 की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
12 दिनों में 129 करोड़ कलेक्शन
मंगलवार को आमिर की फिल्म ने 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जो सोमवार के कलेक्शन के बराबर ही है। यानी मंगलवार को फिल्म ने आगे बढ़ी ना पीछे हटी। इस कलेक्शन के साथ सितारे जमीन पर का 12 दिनों का नेट कलेक्शन (Sitaare Zameen Par Box Office Day 12) 129.78 करोड़ हो गया है।
इस साल अभी तक रिलीज हुई फिल्मों में टॉप-5 में स्काय फोर्स चौथे स्थान पर है, जिसने 131.44 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इसे पछे छोड़ने के लिए सितारे जमीन पर को 1.67 करोड़ ही चाहिए, जो फिल्म की रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि आज (बुधवार) मिल जाएगा।
1- छावा- 600.10 करोड़
2- हाउसफुल 5- 200 करोड़
3- रेड 2- 178 करोड़
4- स्काय फोर्स- 131.44 करोड़
5- सितारे जमीन पर- 129.78 करोड़
हालांकि, इससे ऊपर चढ़ना सितारे जमीन पर के लिए कफी मुश्किल होगा। तीसरे स्थान पर अजय देवगन की रेड 2 है, जिसने 178 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहां तक पहुंचने के लिए लगभग 48 करोड़ और चाहिए, जो सितारे जमीन पर की रफ्तार देखते हुए मुश्किल लगता है। बहुत कुछ 4 जुलाई को रिलीज हो रही मेट्रो… इन दिनों पर निर्भर करेगा। अगर यह फिल्म चल निकलती है तो सितारे जमीन पर को पैकअप करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies In July: जुलाई में फिल्मों की झमाझम बारिश, क्या बॉक्स ऑफिस पर भी आएगा तूफान?
Sitaare Zameen Par के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार हैं:
20 जून को रिलीज हुई सितारे जमीन पर ने 10.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 57.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म ने वर्किंग डेज में अपनी रफ्तार समान बनाये रखी, जिससे पहले हफ्ते में 88.46 करोड़ जमा करने में सफल रही।
पहला हफ्ता:
- Day 1: 10.70 करोड़ (ओपनिंग)
- Day 2: 19.90 करोड़
- Day 3: 26.70 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 57.30 करोड़
- Day 4: 8.50 करोड़
- Day 5: 8.60 करोड़
- Day 6: 7.51 करोड़
- Day 7: 6.55 करोड़
फर्स्ट वीक कलेक्शन: 88.46 करोड़
दूसरा हफ्ता:
- Day 8: 6.67 करोड़
- Day 9: 12.55 करोड़
- Day 10: 14.60 करोड़
दूसरा वीकेंड: 33.82 करोड़
- Day 11: 3.75 करोड़
- Day 12: 3.75 करोड़
आरएस प्रसन्ना निर्देशित सितारे जमीन पर एक बास्केट बॉल कोच की कहानी है, जो 10 डाउन सिंड्रोम और ऑटिज्म वाले युवाओं को चैम्पियनशिप के लिए तैयार करता है। फिल्म में जिनिलिया देशमुख ने फीमेल लीड रोल निभाया है।