मुंबई। Sitaare Zameen Par Box Office Day 19: हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ की तगड़ी चुनौती के बावजूद आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बनाये रखी है। फिल्म ने तीसरे मंगलवार को 150 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है और इसी के साथ सितारे जमीन पर आमिर की पांचवीं हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है।
इस फिल्म ने आमिर की फ्लॉप फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा है, जो अब छठे स्थान पर खिसक गई है। हालांकि, इस पोजिशन से ऊपर जाना सितारे जमीन पर के लिए बेहद मुश्किल दिखता है।
8 जुलाई (मंगलवार) को फिल्म ने लगभग 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद सितारे जमीन पर का 19 दिनों का नेट कलेक्शन 151.41 करोड़ हो गया। फिल्म के कलेक्शंस की रफ्तार अब काफी घट चुकी है। हालांकि, सोमवार के मुकाबले फिल्म ने मंगलवार को कुछ लाख अधिक ही जोड़े हैं।
20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सितारे जमीन पर तीसरे हफ्ते में चल रही है। 4 जुलाई को रिलीज हुईं जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ और मेट्रो इन दिनों ने इसके बिजनेस पर असर डाला है, क्योंकि सितारे जमीन पर की तरह इन दोनों फिल्मों का दर्शक वर्ग भी महानगरों में है।
बहरहाल, सितारे जमीन पर जिस तरह के नकारात्मक माहौल में रिलीज हुई थी, उसे देखते हुए इसका 150 करोड़ से आगे निकलना भी एक उपलब्धि ही कही जाएगी।
यह भी पढ़ें: Upcoming 15 Most Awaited Movies: 2025 की दूसरी छमाही में आ रहीं ये धुरंधर फिल्में, क्या टूटेगा छावा का रिकॉर्ड?
Aamir Khan’s Top 10 Box Office Collections
1- दंगल- 387.38 करोड़ (2016)
2- पीके- 340.80 करोड़ (2014)
(300 करोड़ क्लब में पहली फिल्म)
3- धूम 3- 284.27 करोड़ (2013)
4- 3 इडियट्स- 202.95 करोड़ (2009)
(200 करोड़ क्लब में पहली फिल्म)
5- सितारे जमीन पर- 151.41 करोड़ (2025)
6- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 151.19 करोड़ (2018)
7- गजनी- 114 करोड़ (2008)
(100 करोड़ क्लब में पहली फिल्म)
8- तलाश- 93.40 करोड़ (2012)
9- तारे जमीन पर- 61.83 करोड़ (2007)
10- लाल सिंह चड्ढा- 58.73 करोड़ (2022)
तीन हफ्तों में Sitaare Zameen Par का प्रतिदिन कलेक्शन
पहला हफ्ता:
- Day 1: 10.70 करोड़ (ओपनिंग)
- Day 2: 19.90 करोड़
- Day 3: 26.70 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 57.30 करोड़
- Day 4: 8.50 करोड़
- Day 5: 8.60 करोड़
- Day 6: 7.51 करोड़
- Day 7: 6.55 करोड़
फर्स्ट वीक कलेक्शन: 88.46 करोड़
दूसरा हफ्ता:
- Day 8: 6.67 करोड़
- Day 9: 12.55 करोड़
- Day 10: 14.60 करोड़
दूसरा वीकेंड: 33.82 करोड़
- Day 11: 3.75 करोड़
- Day 12: 3.75 करोड़
- Day 13: 2.70 करोड़
- Day 14: 2.43 करोड़
सेकंड वीक कलेक्शन: 46.45 करोड़
टू वीक्स कलेक्शन: 134.91 करोड़
तीसरा हफ्ता
- Day 15: 2.40 करोड़
- Day 16: 4.75 करोड़
- Day 17: 6.15 करोड़
तीसरा वीकेंड: 13.30 करोड़
- Day 18: 1.35 करोड़
- Day 19: 1.85 करोड़
सितारे जमीन पर स्पेनिश फिल्म का आधिकारिक रीमेक है। आरएस प्रसन्ना ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म की कहानी 10 ऐसे युवाओं पर आधारित है, जो वैसे तो स्वस्थ हैं, मगर किसी जन्मजात मानसिक विकार से जूझ रहे हैं। फिल्म के इमोशनल पहलू ने फैमिलीज को आकर्षित किया है।