मुंबई। Sitaare Zameen Par Box Office Day 21: 20 जून को रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ने गुरुवार (10 जुलाई) को रिलीज के तीन हफ्ते पूरे कर लिये। फिल्म के पहले दो हफ्ते ठीकठाक गुजरे। पहले हफ्ते में फिल्म के सामने कोई खास चुनौती नहीं थी। दूसरे हफ्ते में काजोल की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म मां सामने आ गई, मगर सितारे जमीन पर ने अपनी जमीन नहीं छोड़ी।
तीसरे हफ्ते में जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने दी टक्कर
तीसरे हफ्ते में सितारे जमीन पर के सामने मेट्रो इन दिनों और हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ आ गईं। मेट्रो इन दिनों की रिलीज का फिल्म पर कोई असर नहीं हुआ। अलबत्ता, जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने जरूर सितारे जमीन पर को तारे दिखा दिये।
इस फिल्म की वजह से आमिर खान की फिल्म के कलेक्शंस उल्लेखनीय रूप से प्रभावित हुए, जिसके चलते तीसरे हफ्ते में सितारे जमीन पर की रफ्तार काफी कम हो गई और फिल्म 18.95 करोड़ ही जुटा सकी, जिसके बाद इसका तीन हफ्तों (21 दिन) का नेट कलेक्शन 154.35 करोड़ हो गया।
अब चौथे हफ्ते में आमिर की फिल्म का सामना आज (11 जुलाई) रिलीज हुईं मालिक, आंखों की गुस्ताखियां और हॉलीवुड फिल्म सुपरमैन से होगा, यानी फिल्म का आगे का सफर काफी मुश्किल रहेगा। नई फिल्मों के आने की वजह से भी फिल्म के कलेक्शंस प्रभावित होंगे।
यह भी पढ़ें: Upcoming 15 Most Awaited Movies: 2025 की दूसरी छमाही में आ रहीं ये धुरंधर फिल्में, क्या टूटेगा छावा का रिकॉर्ड?
तीन हफ्तों में Sitaare Zameen Par का प्रतिदिन कलेक्शन
पहला हफ्ता:
- Day 1: 10.70 करोड़ (ओपनिंग)
- Day 2: 20.20 करोड़
- Day 3: 27.25 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 57.30 करोड़
- Day 4: 8.50 करोड़
- Day 5: 8.50 करोड़
- Day 6: 7.25 करोड़
- Day 7: 6.50 करोड़
पहले हफ्ते का कलेक्शन: 88.90 करोड़
दूसरा हफ्ता:
- Day 8: 6.65 करोड़
- Day 9: 12.60 करोड़
- Day 10: 14.50 करोड़
दूसरा वीकेंड: 33.82 करोड़
- Day 11: 3.75 करोड़
- Day 12: 3.75 करोड़
- Day 13: 2.75 करोड़
- Day 14: 2.50 करोड़
सेकंड वीक कलेक्शन: 46.50 करोड़
दो हफ्तों का कलेक्शन: 135.40 करोड़
तीसरा हफ्ता
- Day 15: 2.40 करोड़
- Day 16: 4.75 करोड़
- Day 17: 6.15 करोड़
तीसरा वीकेंड: 13.30 करोड़
- Day 18: 1.35 करोड़
- Day 19: 1.95 करोड़
- Day 20: 1.20 करोड़
- Day 21: 1.15 करोड़
थर्ड वीक कलेक्शन: 18.95 करोड़
तीन हफ्तों का कलेक्शन: 154.35 करोड़
सितारे जमीन पर स्पेनिश फिल्म का आधिकारिक रीमेक है। आरएस प्रसन्ना ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म की कहानी 10 ऐसे युवाओं पर आधारित है, जो वैसे तो स्वस्थ हैं, मगर किसी जन्मजात मानसिक विकार से जूझ रहे हैं। फिल्म के इमोशनल पहलू ने फैमिलीज को आकर्षित किया है।
(बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के आंकड़े इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क से लिये गये हैं। सिंसियर्ली सिनेमा इनकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करता)