मुंबई। Sitaare Zameen Par Box Office Day 28: सिनेमाघरों में चार हफ्तों का सफर कामयाबी से पूरा कर चुकी सितारे जमीन पर ने एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया है, जो आमिर खान के सिनेमाई कद के अनुरूप तो नहीं है, मगर बॉलीवुड में फिल्मों का जो हाल हो रहा है, उसके मद्देनजर बहुत अच्छा है।
चौथे हफ्ते में आमिर की फिल्म की कमाई के आंकड़े कह रहे हैं कि अब इसका सफर तकरीबन पूरा हो चुका है। खासकर, सैयारा की पहले दिन की परफॉर्मेंस देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि सितारे के दिन अब पूरे हुए।
यहां अहम बात यह है कि सितारे जमीन पर के बाद रिलीज हुईं सभी बॉलीवुड फिल्में 50 करोड़ तक पहुंचने के लिए जूझ रही है। अब सैयारा से बड़े कलेक्शन की उम्मीद की जा सकती है। इसे ऐसे भी देख सकते हैं कि सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस मैराथन की मशाल सैयारा के हाथों सौंपकर अपने सफर को विराम देने जा रही है।
4 हफ्तों में Sitaare Zameen Par को मिले 163 करोड़
गुरुवार को सितारे जमीन पर ने 50 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ चौथा हफ्ता पूरा कर लिया। इसके साथ फिल्म का चार हफ्तों या 28 दिनों का नेट कलेक्शन 163 करोड़ हो गया है। अब यहां से आगे का रास्ता मुश्किल दिख रहा है। अगर पांचवां हफ्ता ठीक से गुजर गया तो आमिर की फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 165-170 करोड़ के बीच रहने की सम्भावना है।
सितारे जमीन पर इस साल रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में फिलहाल चौथे स्थान पर है।
- छावा- 600.10 करोड़
- हाउसफुल 5- 200 करोड़
- रेड 2- 178 करोड़
- सितारे जमीन पर- 163 करोड़
- स्काय फोर्स- 131.44
आमिर खान की फिल्म 20 जून को रिलीज हुई थी और फिल्म ने 10.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 57.30 करोड़ बटोरे थे। फिल्म ने पहले हफ्ते में 57.30 करोड़, दूसरे हफ्ते में 46.50 करोड़, तीसरे हफ्ते में 18.95 करोड़ और चौथे हफ्ते में 8.65 करोड़ नेट कलेक्शन किया।
चार हफ्तों में Sitaare Zameen Par का प्रतिदिन कलेक्शन
पहला हफ्ता:
- Day 1: 10.70 करोड़ (ओपनिंग)
- Day 2: 20.20 करोड़
- Day 3: 27.25 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 57.30 करोड़
- Day 4: 8.50 करोड़
- Day 5: 8.50 करोड़
- Day 6: 7.25 करोड़
- Day 7: 6.50 करोड़
पहले हफ्ते का कलेक्शन: 88.90 करोड़
दूसरा हफ्ता:
- Day 8: 6.65 करोड़
- Day 9: 12.60 करोड़
- Day 10: 14.50 करोड़
दूसरा वीकेंड: 33.82 करोड़
- Day 11: 3.75 करोड़
- Day 12: 3.75 करोड़
- Day 13: 2.75 करोड़
- Day 14: 2.50 करोड़
सेकंड वीक कलेक्शन: 46.50 करोड़
दो हफ्तों का कलेक्शन: 135.40 करोड़
तीसरा हफ्ता
- Day 15: 2.40 करोड़
- Day 16: 4.75 करोड़
- Day 17: 6.15 करोड़
तीसरा वीकेंड: 13.30 करोड़
- Day 18: 1.35 करोड़
- Day 19: 1.95 करोड़
- Day 20: 1.20 करोड़
- Day 21: 1.15 करोड़
थर्ड वीक कलेक्शन: 18.95 करोड़
तीन हफ्तों का कलेक्शन: 154.35 करोड़
चौथा हफ्ता
- Day 22: 90 लाख
- Day 23: 2.50 करोड़
- Day 24: 2.85 करोड़
चौथा वीकेंड: 6.25 करोड़
- Day 25: 60 लाख
- Day 26: 80 लाख
- Day 27: 50 लाख
- Day 28: 50 लाख
फोर्थ वीक कलेक्शन: 8.65 करोड़
चार हफ्तों का कलेक्शन: 163 करोड़
सितारे जमीन पर स्पेनिश फिल्म का आधिकारिक रीमेक है। आरएस प्रसन्ना ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म की कहानी 10 ऐसे युवाओं पर आधारित है, जो वैसे तो स्वस्थ हैं, मगर किसी जन्मजात मानसिक विकार से जूझ रहे हैं। फिल्म के इमोशनल पहलू ने फैमिलीज को आकर्षित किया है।