Son Of Sardaar 2 Box Office: क्या अजय देवगन के Top 10 Opening Collections में शामिल होगी ‘सन ऑफ सरदार 2’

Son Of Sardar 2 box office prediction. Photo- Instagram

मुंबई। Son Of Sardaar 2 Box Office Prediction: शुक्रवार को अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हो रही है। विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित फिल्म में अजय के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, चंकी पांडेय, विंदु दारा सिंह, दीपक डोबरियाल, दिवंगत मुकुल देव, अश्विनी कालसेकर, शरत सक्सेना, कुब्रा सैत और नीरू बाजवा अहम किरदारों में नजर आएंगे।

कॉमेडी एक्शन और फ्रेंचाइजी फिल्म होने के कारण सन ऑफ सरदार से उम्मीद है कि फिल्म को ठीकठाक ओपनिंग लेनी चाहिए। हालांकि, इसके सामने चुनौतियां भी हैं। आइए, समझने की कोशिश करते हैं कि सन ऑफ सरदार 2 पहले दिन क्या धमाल मचा सकती है।

अजय के स्टारडम और फ्रेंचाइजी पावर पर टिकी SOS 2

अजय देवगन ने भले ही अपने करियर में रिकॉर्ड तोड़ने या बनाने वाली फिल्में ना दी हों, मगर उन्हें बॉक्स ऑफिस के भरोसेमंद कलाकारों में गिना जाता है। ऐसे समय में जब कई कलाकारों की फिल्में नहीं चल रही हैं, अजय बॉक्स ऑफिस पर टिककर खेल रहे हैं।

इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म रेड 2 सफल रही और 2025 की अब तक रिलीज हुई फिल्मों के बीच टॉप 5 की लिस्ट में शामिल है। अब उनकी दूसरी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 शुक्रवार को आ रही है। संयोग से यह भी रेड 2 की तरह फ्रेंचाइजी फिल्म है और मुख्य किरदार जस्सी के कारनामों की अगली कड़ी पेश करेगी।

फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म होने के कारण यह दर्शकों के लिए अनजान फिल्म नहीं है। ऐसे में जिन लोगों को सन ऑफ सरदार पसंद आई थी, वो सन ऑफ सरदार 2 को भी देखने जाएंगे। 2012 में आई सन ऑफ सरदार ने 10.72 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 105 करोड़ का नेट कलेक्शन करके हिट रही थी।

यह भी पढ़ें: August Movies In Cinemas: सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2, वॉर, 2 से परम सुंदरी तक… अगस्त में आ रही फिल्मों की पूरी लिस्ट

Photo- Son Of Sardaar 2 Team

कितनी ओपनिंग ले सकती है सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 का जबरदस्त प्रमोशन किया है। अजय इस फिल्म के निर्माता भी हैं। सन ऑफ सरदार 2 जिस साइज की फिल्म है, उसे देखते हुए उम्मीद तो डबल डिजिट की करनी चाहिए, मगर सैयारा और धड़क 2 के कारण अनुमान है कि फिल्म 7-10 करोड़ के बीच पहले दिन कमा सकती है।

पहले दिन टिकटों पर ऑफर भी है। एक साथ एक टिकट मुफ्त दिया जा रहा, जिसके चलते कलेक्शंस में उछाल आने की सम्भावना रहेगी। खासकर, कपल्स ऐसे ऑफर्स का मौका उठाने से नहीं चूकते। अजय की पिछली फिल्म रेड 2 ने 19.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी और यह अजय की चौथी बेस्ट ओपनिंग है।

अब सवाल यह है कि क्या सन ऑफ सरदार 2 प्रीक्वल को पीछे छोड़ पाएगी, क्योंकि इस बार हालात अलग हैं। सन ऑफ सरदार के सामने सैयारा और धड़क 2 की चुनौती रहेगी। 18 जुलाई को रिलीज हुई सैयारा अभी भी चैलेंज करने की पोजिशन में है। वहीं, धड़क 2 अच्छे रिव्यूज के कारण माउथ पब्लिसिटी से चल सकती है।

यह भी पढ़ें: ‘सैयारा’ और ‘धड़क 2’ के बीच फंसी ‘Son Of Sardaar 2’, पहले दिन के टिकटों पर अजय देवगन लेकर आये ऑफर

अजय के Top 10 Opening Collections

अगर, अजय के टॉप 10 ओपनिंग कलेक्शंस देखें तो सिंघम अगेन 43.70 करोड़ के साथ पहले स्थान पर है, जबकि 10वें स्थान 12.10 करोड़ के साथ बोल बच्चन है।

गौरतलब है कि अजय की टॉप 10 ओपनिंग्स की सूची में सिर्फ 3 फिल्में कॉमेडी/कॉमेडी एक्शन हैं। 4 फिल्में एक्शन थ्रिलर हैं, जबकि 3 फिल्में थ्रिलर ड्रामा हैं। इससे अजय की फिल्मों के लिए दर्शकों का मिजाज समझा जा सकता है।

1- सिंघम अगेन- 43.70 करोड़ (2024)

2- सिंघम रिटर्न्स- 32.09 करोड़ (2014)

3- गोलमाल अगेन- 30.14 करोड़ (2017)

4- रेड 2- 19.71 करोड़ (2025)

5- टोटल धमाल- 16.50 करोड़ (2019)

6- दृश्यम 2- 15.38 करोड़ (2022)

7- शैतान- 15.21 करोड़ (2024)

8- तान्हाजी अनसंग वॉरियर- 15.10 करोड़ (2020)

9- बादशाहो- 12.60 करोड़ (2017)

10- बोल बच्चन- 12.10 करोड़