मुंबई। War 2 Box Office Day 11: यशराज फिल्म्स की स्पाइ एक्शन फिल्म वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। रिलीज से पहले वॉर 2 इस साल की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में शुमार थी और माना जा रहा था कि यह फिल्म स्पाइ यूनिवर्स की अन्य फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी।
मगर, रिलीज के बाद फिल्म उम्मीदों के मुताबिक नहीं चली। मेगा बजट और स्टार कास्ट के बावजूद वॉर 2 को लेकर दर्शकों में वो दिलचस्पी नहीं देखी गई, जो पठान या टाइगर 3 के लिए थी। अभी हालत यह है कि हिंदी में 200 करोड़ का पड़ाव भी दूर लग रहा है। तेलुगु वर्जन की कमाई मिलाकर फिल्म 200 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।
हिंदी वर्जन को 11 दिनों में मिले 172 करोड़
वॉर 2 ने दूसरे वीकेंड में महज 20 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका 11 दिनों का नेट कलेक्शन 237.50 करोड़ हो गया। इसमें से हिंदी वर्जन का कलेक्शन 172.25 करोड़ और तेलुगु का 65.25 करोड़ है। फिल्म का तमिल वर्जन पूरी तरह विफल रहा है।
11 दिनों यूं रही फिल्म की रफ्तार
यशराज फिल्म्स की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, वॉर 2 वर्ल्डवाइड 367 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जिसमें से 77 करोड़ ओवरसीज से आये हैं और 290 करोड़ ग्रॉस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है।
गुरुवार (14 अगस्त)
Hindi – ₹ 29.00 Cr.
Telugu – ₹ 25.00 Cr.
Total – ₹ 54.00 Cr.
शुक्रवार (15 अगस्त)- नेशनल हॉलीडे
Hindi – ₹ 46.00 Cr.
Telugu – ₹ 15.00 Cr.
Total – ₹ 61.00 Cr.
शनिवार (16 अगस्त)
Hindi – ₹ 27.00 Cr.
Telugu – ₹ 9.00 Cr.
Total – ₹ 36.00 Cr.
रविवार (17 अगस्त)
Hindi – ₹ 28.00 Cr.
Telugu – ₹ 8.00 Cr.
Total – ₹ 34.00 Cr.
सोमवार (18 अगस्त)
Hindi – ₹ 7.50 Cr.
Telugu – ₹ 2.00 Cr.
Total – ₹ 9.50 Cr.
मंगलवार (19 अगस्त)
Hindi – ₹ 8.50 Cr.
Telugu – ₹ 1.50 Cr.
Total – ₹ 10.00 Cr.
बुधवार (20 अगस्त)
Hindi – ₹ 4.75 Cr.
Telugu – ₹ 1.00 Cr.
Total – ₹ 5.75 Cr.
गुरुवार (21 अगस्त)
Hindi – ₹ 4.00 Cr.
Telugu – ₹ 1.00 Cr.
Total – ₹ 5.00 Cr.
शुक्रवार (22 अगस्त)
Hindi – ₹ 3.50 Cr.
Telugu – ₹ 0.75 Cr.
Total – ₹ 4.25 Cr.
शनिवार (23 अगस्त)
Hindi – ₹ 6.75 Cr.
Telugu – ₹ 1.00 Cr.
Total – ₹ 7.2l75 Cr.
रविवार (24 अगस्त)
Hindi – ₹ 7.25 Cr.
Telugu – ₹ 1.00 Cr.
Total – ₹ 8.25 Cr.
(उपरोक्त आंकड़े यशराज फिल्म्स की टीम की ओर से उपलब्ध करवाये गये हैं)

