War 2 Box Office Day 7: सात दिनों में 150 करोड़ ही कमा सकी ‘वॉर 2’ हिंदी, तेलुगु वर्जन ने दे दिया धोखा

War 2 box office collection day 7. Photo- Instagram

मुंबई। War 2 Box Office Day 7: आदित्य चोपड़ा ने अपनी एंटिसिपेटेड स्पाइ एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर 2 को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया। इस उम्मीद के साथ कि एनटीआर जूनियर की मौजूदगी से फिल्म तेलुगु भाषा में भी छप्परफाड़ कमाई करेगी, मगर ऐसा हो नहीं सका।

तेलुगु में दर्शकों ने फिल्म को को खास तवज्जो नहीं दी। वहीं, तमिल भाषा में रजनीकांत की कुली के कारण वॉर 2 को दर्शक नहीं मिले। बचा हिंदी वर्जन, जिसके दम पर वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बना रही है।

सात दिनों में सभी भाषाओं में 200 करोड़

14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने 20 अगस्त को रिलीज के सात दिन पूरे कर लिये और पहले हफ्ते में सभी भाषाओं में 212.25 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जिसमें से हिंदी की भागीदारी 150.75 करोड़ और तेलुगु की 61.50 करोड़ है।

वॉर 2 यशराज के स्पाइ यूनिवर्स की सबसे कमजोर फिल्म कही जा रही है। ज्यादातर खराब रिव्यूज के साथ रिलीज हुई फिल्म को हिंदी भाषा में महज 29 करोड़ की ओपनिंग मिली थी, जबकि तेलुगु में 25 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया। इन दोनों भाषाओं के कलेक्शंस मिलाकर फिल्म ने 54 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

वॉर 2 जिस कद की फिल्म है, उसके लिहाज से इतनी ओपनिंग सिर्फ हिंदी वर्जन को ही मिलनी चाहिए थी। वॉर 2 को ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की महाटक्कर के तौर पर प्रचारित किया गया था, इसकी वजह से ओपनिंग मिली, मगर बाद में फिल्म ढेर हो गई।

सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शंस इस प्रकार रहे:

गुरुवार (14 अगस्त)
Hindi – ₹ 29.00 Cr.
Telugu – ₹ 25.00 Cr.
Total – ₹ 54.00 Cr.

शुक्रवार (15 अगस्त)- नेशनल हॉलीडे
Hindi – ₹ 46.00 Cr.
Telugu – ₹ 15.00 Cr.
Total – ₹ 61.00 Cr.

शनिवार (16 अगस्त)
Hindi – ₹ 27.00 Cr.
Telugu – ₹ 9.00 Cr.
Total – ₹ 36.00 Cr.

रविवार (17 अगस्त)
Hindi – ₹ 28.00 Cr.
Telugu – ₹ 8.00 Cr.
Total – ₹ 34.00 Cr.

सोमवार (18 अगस्त)
Hindi – ₹ 7.50 Cr.
Telugu – ₹ 2.00 Cr.
Total – ₹ 9.50 Cr.

मंगलवार (19 अगस्त)
Hindi – ₹ 8.50 Cr.
Telugu – ₹ 1.50 Cr.
Total – ₹ 10.00 Cr.

बुधववार (20 अगस्त)
Hindi – ₹ 4.75 Cr.
Telugu – ₹ 1.00 Cr.
Total – ₹ 5.75 Cr.

वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जिनकी यह पहली मेगा बजट हाइ ओक्टेन एक्शन दृश्यों वाली फिल्म थी। वॉर 2 की सबसे बड़ी कमजोरी अयान ही साबित हुए हैं, जिन्हें इस स्तर की भव्य और विशाल फिल्म सम्भालने का कोई तजुर्बा नहीं था।

रोमांटिक फिल्में बनाते आये अयान एक्शन प्रधान वॉर 2 को सम्भाल नहीं सके और नतीजा सबसे सामने है। सात दिनों में ही फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में आ गई है, जो इसके भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है।