War 2 Box Office Day 8: गुरुवार को सिर्फ 5 करोड़ की कमाई, ‘सैयारा’ से भी गई-गुजरी निकली ‘वॉर 2’

War 2 box office collection day 8. Photo- screenshot

मुंबई। War 2 Box Office Day 8: ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की फिल्म वॉर 2 कहां तो इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होने वाली थी, मगर हकीकत में सैयारा से भी गई-गुजरी निकली। न्यूकमर्स की फिल्म सैयारा 10 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई करती रह थी, जबकि वॉर 2 की कमाई पांचवें दिन ही सिंगल डिजिट में पहुंच गई।

गुरुवार को फिल्म ने सिनेमाघरों में 8 दिनों का सफर पूरा कर लिया। गुरुवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने महज 4 करोड़ और तेलुगु वर्जन ने एक करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का यह हाल तब है, जब हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कोई तगड़ी चुनौती नहीं है।

आठ दिनों में धड़ाम हुई वॉर 2

गुरुवार के कलेक्शन मिलाकर वॉर 2 के हिंदी वर्जन का आठ दिनों का कलेक्शन अब 154.75 करोड़ हो गया है, जबकि तेलुगु वर्जन की कमाई (62.50 करोड़) मिला दें तो यह रकम 217.25 करोड़ हो जाती है।

वॉर 2 का हाल कुछ-कुछ सलमान खान की सिकंदर की तरह हुआ है, जो एक हफ्ते बाद ही ढेर हो गई थी। पहले हफ्ते में वॉर 2 की कमाई में इतनी गिरावट देखकर अब आगे फिल्म से उम्मीद करना बेमानी होगी।

दर्शकों ने वॉर 2 को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इसके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी निर्देशक अयान मुखर्जी की है, जिन्होंने स्पाइ यूनिवर्स की लुटिया डुबोने में पूरी मेहनत की है। दूसरी कमजोर कड़ी एनटीआर जूनियर रहे।

मेकर्स ने सोचा था कि एनटीआर जूनियर को फिल्म में लेने से तेलुगु भाषा में छप्परफाड़ कमाई होगी, मगर ऐसा हुआ नहीं। उल्टा एनटीआर के आने से फिल्म का हिंदी वर्जन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।

तेलुगु में फिल्म के कलेक्शंस देखे जाएं तो कमाई लगातार गिरी है। तेलुगु में 25 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली फिल्म आठवें दिन महज एक करोड़ कमा पाती है। सोचिए, एनटीआर जूनियर का स्टारडम कितना काम कर रहा है!

यह भी पढ़ें: Baaghi 4 VS The Bengal Files: ‘बागी 4’ को टक्कर देने आ रही ‘द बंगाल फाइल्स’, जानें- रेस में फिलहाल कौन है आगे?

आठ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शंस इस प्रकार रहे:

गुरुवार (14 अगस्त)
Hindi – ₹ 29.00 Cr.
Telugu – ₹ 25.00 Cr.
Total – ₹ 54.00 Cr.

शुक्रवार (15 अगस्त)- नेशनल हॉलीडे
Hindi – ₹ 46.00 Cr.
Telugu – ₹ 15.00 Cr.
Total – ₹ 61.00 Cr.

शनिवार (16 अगस्त)
Hindi – ₹ 27.00 Cr.
Telugu – ₹ 9.00 Cr.
Total – ₹ 36.00 Cr.

रविवार (17 अगस्त)
Hindi – ₹ 28.00 Cr.
Telugu – ₹ 8.00 Cr.
Total – ₹ 34.00 Cr.

सोमवार (18 अगस्त)
Hindi – ₹ 7.50 Cr.
Telugu – ₹ 2.00 Cr.
Total – ₹ 9.50 Cr.

मंगलवार (19 अगस्त)
Hindi – ₹ 8.50 Cr.
Telugu – ₹ 1.50 Cr.
Total – ₹ 10.00 Cr.

बुधवार (20 अगस्त)
Hindi – ₹ 4.75 Cr.
Telugu – ₹ 1.00 Cr.
Total – ₹ 5.75 Cr.

गुरुवार (21 अगस्त)

Hindi – ₹ 4.00 Cr.
Telugu – ₹ 1.00 Cr.
Total – ₹ 5.00 Cr.

(उपरोक्त आंकड़े यशराज फिल्म्स की टीम की ओर से उपलब्ध करवाये गये हैं)