हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र की तबीयत का अपडेट, फैंस से कहा- जल्द ठीक होने की दुआ कीजिए, सलमान-शाह रुख पहुंचे अस्पताल

Dharmendra health update. Photo- Instagram

मुंबई। Dharmendra Health Update: हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत नासाज है और वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के सभी सदस्य धर्मेंद्र के पास हैं। वेटरन एक्टर की दूसरी पत्नी और वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उनकी तबीयत का अपडेट दिया है।

हेमा मालिनी ने दिया हेल्थ अपडेट

हेमा मालिनी सोमवार दोपहर बाद धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। रात 8 बजे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि धर्मेंद्र की निरंतर निगरानी की जा रही है। एक्ट्रेस ने एक्स पर धर्मेंद्र की फोटो शेयर करके लिखा- धरमजी के बारे में आपकी चिंताओं के लिए मैं आप सबका शुक्रिया अदा करती हूं। वो अस्पताल में निगरानी में हैं।

उनकी निरंतर देखभाल की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आपसे गुजारिश करती हूं कि उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें।

यह भी पढ़ें: Dharmendra Hospitalized: अस्पताल में फिर भर्ती हुए वेटरन एक्टर धर्मेंद्र, आनन-फानन में मिलने पहुंचीं हेमा मालिनी

https://twitter.com/dreamgirlhema/status/1987892379660243288

खबरों के मुताबिक, धर्मेंद्र को पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वो रुटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए थे, मगर सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। खबर आई कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, मगर सनी देओल की टीम ने इन खबरों को गलत बताया।

सलमान-शाह रुख ने की मुलाकात

शाम को सलमान खान भी धर्मेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे। धर्मेंद्र हमेशा से सलमान को काफी मानते आये हैं और सलमान भी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल भी धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी गईं। सनी देओल पिता धर्मेंद्र को देखने पहुंचे। इस दौरान वो काफी गमगीन नजर आए।

देर रात शाह रुख खान अपने बेटे आर्यन के साथ वेटरन एक्टर का हालचाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।

89 साल के धर्मेंद्र 8 दिसम्बर को 90 साल के होने वाले हैं। सिनेमा में छह दशक से ज्यादा बिता चुके धर्मेंद्र ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें से कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट रह चुकी हैं।