मुंबई। Parineeti Chopra Pregnant: बॉलीवुड से एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं। परिणीति पति और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा के साथ खबर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ साझा की है।
परी और राघव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें एक प्लेट पर एक जोड़ी नन्हे पांव बने हैं और लिखा है 1+1=3। कैप्शन में इसके साथ लिखा है- हमारी छोटी सी कायनात आने वाली है। इतनी खुशी हो रही है, जिसे नापा नहीं जा सकता।
यह भी पढ़ें: Viral Video: कौन है ये लड़की, जो Parineeti Chopra के ‘सेंसेशन जैसे…’ रीमिक्स को लिप-सिंक करके हो रही है वायरल?

इस पोस्ट के साथ कपल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए कैमरे की ओर पीठ करके वॉक करते नजर आ रहे हैं।
परिणीति के इस खबर को सार्वजनिक करते ही उन्हें बधाइयों की बाढ़ आ गई है। भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर, अनन्या पांडेय, रकुलप्रीत समेत कई सेलिब्रिटीज और फैंस ने कपल को इस नई खुशी के लिए मुबारकबाद दी है।
कपिल के शो में राघव ने दिया था हिंट
वैसे, राघव चड्ढा ने इसका हिंट द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दे दिया था, जब उन्होंने बातों-बातों में कहा था कि जल्द खुशखबरी भी देंगे। शो में परिणीति और राघव ने अपनी पहली मुलाकात और डेटिंग पर भी काफी चर्चा की थी। दोनों ने बताया था कि लंदन के कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात हुई थी।
2023 में हुई राघव और परिणीति की शादी
परिणीति और राघव के अफेयर की खबरें पहली बार मार्च 2023 में आई थीं। राघव और परिणीति को मुंबई के एक रेस्ट्रां से बाहर निकलते देखा गया था, जिसके बाद अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था। हालांकि, सार्वजनिक रूप से दोनों इसे स्वीकार नहीं किया। 2023 के मई महीने में दोनों ने दिल्ली में सगाई करके अपने रिश्ते पर मुहर लगा।
उसी साल सितम्बर में परिणीति और राघव ने उदयपुर के द लीला पैलेस में भव्य शादी की। हालांकि, इसमें परिजनों के अलावा दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल थे।
परिणीति, प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। उन्होंने अपना अभिनय करियर 2011 में आई फिल्म लेटीज वर्सेज रिकी बहल से शुरू किया था, जिसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद 2012 में अर्जुन कपूर के साथ इश्कजादे आई, जिससे अर्जुन ने डेब्यू किया।
2024 में परिणीति दिलजीत दोसांझ के साथ अमर सिंह चमकीला में नजर आई थीं, जिसे काफी सराहा गया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।