Rajkummar Rao Baby: राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, खबर देते ही लगी बधाइयों की झड़ी

Rajkummar Rao and Patralekhaa to welcome baby. Photo- Instagram

मुंबई। Rajkummar Rao Baby: राजकुमार राव की फिल्म मालिक 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, मगर उससे पहल अभिनेता ने बहुत बड़ी खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। राजकुमार और पत्रलेखा माता-पिता बनने वाले हैं।

बुधवार को राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ग्राफिक लगाया, जिस पर टेक्स्ट लिखा था- बेबी ऑन द वे, यानी बेबी आने वाला है। इस पोस्ट को उन्होंने पत्नी पत्रलेखा के साथ साझा किया था। इसके साथ राजकुमार ने कैप्शन में लिखा है- बहुत खुश हूं।

यह भी पढ़े: Deepika Padukone ने रचा इतिहास, हॉलीवुड Walk Of Fame में स्टार पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस

राजकुमार राव और पत्रलेखा के जीवन में आने वाली नन्ही खुशी के लिए कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी और दिल की इमोजी बनाकर आने वाले मेहमान के लिए प्यार जताया।

सेलिब्रिटीज ने कपल पर लुटाया प्यार

कियारा आडवाणी ने दिल कई कई इमोज बनाकर खुशी जाहिर की। कियारा खुद मां बनने वाली हैं। रिद्धिमा कपूर, पुलकित सम्राट, फराह खान, ईशा गुप्ता, भूमि पेडनेकर, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, मालिक में उनकी हीरोइन मानुषी छिल्लर और विनीत कुमार सिंह ने राजकुमार को इमोजी के जरिए बधाई दी।

वहीं, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में उनके साथ काम करने वाल सोनम कपूर ने लिखा- मेरे प्यारे दोस्तों, तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। वरुण धवन ने दिल की इमोजी बनाकर लिखा- बधाइयां।

शादी के चार साल बाद आ रहा है बेबी

राजकुमार और पत्रलेखा ने करीब 11 साल डेट करने के बाद राजकुमार और पत्रलेखा ने 2021 में चंडीगढ़ में शादी की थी।

राजकुमार ने वक्त के साथ बतौर अभिनेता बॉक्स ऑफिस पर भी खुद को साबित किया है। वो स्त्री जैसी सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। इस साल उनकी पिछली रिलीज फिल्म भूल चूक माफ ने 74 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, रिलीज के दो हफ्ते बाद ही यह ओटीटी पर आ गई थी।

11 जुलाई को राव की मालिक रिलीज होने वाली है, जिसमे वो पहली बार गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1980 के इलाहाबाद में दिखाई गई है।