Salim Khan Hospitalised: वेटरन स्क्रीन राइटर सलीम खान लीलावती में भर्ती, अस्पताल की ओर दौड़े परिवार के सभी सदस्य

Veteran screen writer Salim Khan hospitalised. Photo- Instagram

मुंबई। Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 90 वर्षीय सलीम खान को आईसीयू में रखा गया है, लेकिन उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

मिलने पहुंचे सलमान खान

इस खबर से उनके प्रशंसकों और फिल्म उद्योग में चिंता की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे सलमान खान सहित परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीम खान को सुबह लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। परिवार ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। वहीं, फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सलमान खान को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया, जहां वे काली टी-शर्ट, नीली जींस, कैप और मास्क में नजर आए। सलीम खान की बेटी अलवीरा अग्निहोत्री, पति अतुल अग्निहोत्री और दामाद एक्टर आयुष शर्मा (अर्पिता के पति) भी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Salman Khan VS Arijit Singh: सलमान खान ने पहली बार मानी अपनी भूल, ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी सुनाई देगी सिंगर की आवाज

ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लेखक रहे सलीम

बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध पटकथा लेखकों में से एक हैं। अभिनय में विफल रहने के बाद सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘सलीम-जावेद’ जोड़ी बनाई। इस जोड़ी ने 1970 के दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिनमें ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘डॉन’ जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं।

उनकी पटकथाओं ने अमिताभ बच्चन को ‘एंग्री यंग मैन’ का दर्जा दिलाया और हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर में हुआ था। वे एक अभिनेता के रूप में भी शुरुआत कर चुके थे, लेकिन पटकथा लेखन में उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

सलीम-जावेद की जोड़ी ने 24 फिल्में लिखीं, जिनमें से 20 सुपरहिट रहीं। 1982 में जोड़ी टूटने के बाद भी सलीम खान ने अपने बेटों की फिल्मों में योगदान दिया। वे सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान के पिता हैं, और बॉलीवुड में उनकी विरासत आज भी जीवित है।