Ganesh Chaturthi: सलमान खान ने अर्पिता खान के घर किया गणपति बप्पा का स्वागत, माता-पिता के साथ की आरती

Salman Khan celebrates Ganpati at Arpita's home. Photo- screenshot

मुंबई। Ganesh Chaturthi: मुंबई में गणेश चतुर्थी के पर्व की अलग ही धूम रहती है। गलियों से लेकर बड़े-बड़े पंडालों तक गणपति बप्पा का स्वागत गाजे-बाजे के साथ किया जाता है। कोई डेढ़ दिन तो कोई 10 दिन तक बप्पा को अपने घर में लाता है और उनकी पूजा-अर्चना की जाती है।

गणेश चतुर्थी का त्योहार फिल्म इंडस्ट्री में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज गणपति बप्पा को अपने घर विराजते हैं और एक-दूसरे के घर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लेते हैं।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी हर साल अपने यहां गणपति की स्थापना करती हैं, जिसमें पूरा परिवार शामिल होता है।

अर्पिता के घर विराजे गणपति बप्पा

बुधवार को अर्पिता के घर आरती में पूरा खानदान साथ नजर आया। सलमान ने देर रात वीडियो शेयर किया, जिसमें सभी परिजन नजर आ रहे हैं। गणपति की आरती के स्वरों के बीच सलीम खान, सलमा खान, सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, अपूर्व अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री, अर्पिता, आयुष शर्मा समेत परिवार के सभी सदस्यों ने आरतीकी।

रितेश देशमुख और जिनिलिया देशमुख दोनों बच्चों के साथ आरती करते दिखे।

यह भी पढ़ें: गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साथ मनाया गणेश चतुर्थी का पर्व, तलाक की खबरों पर बोलीं- ‘मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है’

फैंस को पसंद आया सलमान का अंदाज

सलमान खान काफी समय से गणपति के त्योहार में शामिल होते रहे हैं। सलमान के इस वीडियो को कई फैंस ने लाइक किया है और कमेंट कर रहे हैं। कुछ उनके पुराने वीडियोज भी शेयर कर रहे हैं, जिनमें सलमान गणपति आगमन के दौरान नाचते नजर आ रहे हैं।

खास समुदाय के कुछ लोग उनके इस अंदाज पर एतराज भी जताते रहे हैं। उनके खिलाफ फतवे भी होते रहे हैं। मगर सलमान ने कभी इस पर गौर नहीं किया।

सलमान की फिल्मों की बात करें तो वो बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। इसके अलावा बिग बॉस के 19वें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। सलमान की पिछली फिल्म सिकंदर इसी साल रिलीज हुई थी। हालांकि, वो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी।