अवॉर्ड शो में कर्ज को लेकर उड़ा राजपाल यादव का मजाक, सपोर्ट में उतरे सलमान खान ने लिखी ऐसी पोस्ट, फैंस हुए कन्फ्यूज!

Salman Khan supports Rajpal Yadav. Photo- X

मुंबई। Salman Khan on Rajpal Yadav: सोशल मीडिया में स्क्रीन अवॉर्ड शो का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पत्रकार सौरभ द्विवेदी बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव पर कर्ज को लेकर भरी महफिल में कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स सौरभ को उनकी संवेदनहीनता के लिए दुत्कार रहे हैं। अब सलमान खान ने भी राजपाल के सपोर्ट में एक पोस्ट लिखी, जिससे फैंस असमंजस में पड़ गये हैं कि सलमान कहना क्या चाहते हैं।

सलमान ने एक्स पर लिखी पोस्ट

सलमान ने इसी समारोह से राजपाल यादव की फोटो पोस्ट करके लिखा- राजपाल भाई, आप 30 सालों से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार। आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा।

हकीकत यह है। और याद रखना कि कभी कभी फ्लो में कुछ निकल आता है। देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है। देना तो इंडिया में ही है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan VS Arijit Singh: सलमान खान ने पहली बार मानी अपनी भूल, ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी सुनाई देगी सिंगर की आवाज

सलमान की इस पोस्ट की शुरुआती लाइंस से तो यह समझ आ गया कि वो राजपाल पर की गई टिप्पणी को लेकर कुछ कह रहे हैं। मगर, बाद की दोनों लाइंस ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया। एक यूजर ने लिखा- तीन बार पढ़कर भी समझ में नहीं आया, क्या लिखा है।

एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई दिल में आते हैं, समझ में नहीं। एक फॉलोअर ने लिखा- गुटखा थूककर लिखो भाई, समझ नहीं आया, क्या कहना चाह रहे हो। कई यूजर्स ने सलमान की इस पोस्ट की तारीफ भी की है कि कैसे वो अपने साथी के सपोर्ट में आगे आये हैं।

अवॉर्ड समारोह में क्या हुआ?

रविवार शाम मुंबई में हुए स्क्रीन अवॉर्ड समारोह में राजपाल यादव कहते हैं कि डॉलर रुपया सब ऊपर नीचे हो रहा है। समझ नहीं आ रहा कुछ बैठा-बैठा शांति शांति यही कर रहा हूं। इस पर मंच पर होस्ट जाकिर खान के साथ मौजूद पत्रकार सौरभ द्विवेदी कहते हैं कि राजपाल भाई। डॉलर रुपया चाहे जितना ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं।

राजपाल यादव यह सुनकर थोड़ा झेंप जाते हैं। हालांकि, हंसने की कोशिश करते हैं। यह वीडियो वायरल है और सोशल मीडिया यूजर्स सौरभ को उनके इस गैरजरूरी कमेंट के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

हालांकि, राजपाल ने मंगलवार को वीडियो जारी करके इसे एक स्किट का हिस्सा बताया और सौरभ को ट्रोल ना करने की उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अपील की।