मुंबई। Sharmishtha Panoli Arrest: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली का मामला रविवार को काफी गर्मा गया। शुरुआती हिचक के बाद शर्मिष्ठा के लिए धीरे-धीरे समर्थन बढ़ रहा है और उनके पक्ष में आवाजें बुलंद होने लगी हैं। कंगना रनौत के बाद पवन कल्याण ने भी कोलकाता पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी को गलत बताया है।
कंगना-पवन ने किया सपोर्ट
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शर्मिष्ठा के पक्ष में पोस्ट लिखकर रिहा करने की मांग की। कंगना ने लिखा- मैं मानती हूं कि शर्मिष्ठा ने खुद को व्यक्त करने में कुछ अपशब्दों का प्रयोग किया है, लेकिन इन शब्दों का इस्तेमाल आजकल ज्यादातर युवा करते हैं। उसने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली थी।
उतना काफी होना चाहिए था। उसे आगे प्रताड़ित करने या परेशान करने की कोई जरूरत नहीं थी। उसे तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Saiyaara Teaser Out: तारों में एक तन्हा तारे की प्रेम कहानी सैयारा, बॉलीवुड में एक और स्टार किड का उदय

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने एक्स पर पोस्ट लिखकर शर्मिष्ठा को सपोर्ट किया। पवन ने लिखा- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, कानून की एक छात्रा ने अपनी बात रखी, उसके शब्दों ने कुछ को चोट पहुंचाई। उसने अपनी गलती मानी।
वीडियो डिलीट कर दिया और माफी मांग ली। शर्मिष्ठा के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस फौरन एक्शन में आ गई, लेकिन उस दर्द का क्या, जो लाखों लोगों ने महसूस किया था, जब टीएमसी के चुने हुए सांसदों ने सनातन धर्म का मजाक उड़ाया? तब वो गुस्सा कहां चला गया था, जब हमारी आस्था को गंदा धर्म कहा गया था?
उनकी माफी कहां है? उनकी तुरंत गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? ईशनिंदा की मजम्मत करनी चाहिए, हमेशा। धर्मनिरपेक्षता कुछ लोगों के लिए ढाल तो कुछ के लिए तलवार नहीं बननी चाहिए। ये दोतरफा रास्ता है। पश्चिम बंगाल पुलिस, देश देख रहा है। सबके साथ इंसाफ करो।
During Operation Sindoor, Sharmistha, a law student, spoke out, her words regrettable and hurtful to some. She owned her mistake, deleted the video and apologized. The WB Police swiftly acted, taking action against Sharmistha.
— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) May 31, 2025
But what about the deep, searing pain inflicted… pic.twitter.com/YBotf34YYe
14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में इन्फ्लुएंसर
इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली (Sharmishtha Panoli Arrest) को पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार रात को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया था। शर्मिष्ठा पर आरोप है कि उसने एक मजहब पर अपमानजनक टिप्पणी की है। हालांकि, सोशल मीडिया में विवाद बढ़ने के बाद उसने माफी मांग ली थी और वो पोस्ट भी डिलीट कर दी थी।
पश्चिम बंगाल पुलिस शर्मिष्ठा को गिरफ्तार करके कोलकाता ले गई, जहां शनिवार को उन्हें अलीपुर अदालत में पेश किया गया। वहां से शर्मिष्ठा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि अपने वीडियो में गालीगलौज के साथ बात करने वाली शर्मिष्ठा खुद पुणे से एलएलबी कर रही है।
🚨 Sharmishtha Panoli: "The harassment you have done in a democracy—this is not what democracy stands for."
— Amit singh (@Amit_singh55) June 1, 2025
— Kolkata Police arrested law student Sharmishtha Panoli yesterday.#ReleaseSharmishta #ममता_बनर्जी_कायर_है #शर्मिष्ठा #IStandwithSharmishta pic.twitter.com/f9PfuVvfcN
कोलकाता पुलिस ने बताया कि धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने के मामले में शर्मिष्ठा के खिलाफ गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। नियमानुसार पहले नोटिस भेजे गये थे, मगर उसका पूरा परिवार फरार हो गया, जिसके बाद उसके खिलाफ अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया था।
पुलिस ने शर्मिष्ठा का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है। पुलिस ने इन्फ्लुएंसर की कस्टडी मांगी थी, मगर वकील मोहम्मद शमीमुद्दीन ज्यूडिशियल कस्टडी दिलवाने में सफल रहे। शर्मिष्ठा को 13 जून तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
सोशल मीडिया में एहतियात बरतें
शर्मिष्ठा ने विवाद बढ़ने के बाद अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट डालना बंद कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट भी प्राइवेट कर दिया है। शर्मिष्ठा का केस उन युवाओं के लिए एक सबक है, जो जोश या बहकावे में आकर सोशल मीडिया में बिना सोचे-समझे टिप्पणी करने लगते हैं और बाद में मुश्किल में फंस जाते हैं।