मुंबई। Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता सुनील मल्होत्रा का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। अंतिम संस्कार के बाद सिद्धार्थ अभी दिल्ली में ही हैं। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सूचना अपने फैंस को दी।
एक्टर ने पिता के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करके एक भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने पिता को उनकी खूबियों के लिए याद किया। सिद्धार्थ के पिता को कुछ वक्त पहले स्ट्रोक आया था, जिसके बाद वो व्हीलचेयर से बद्ध हो गये थे। उन्होंने नींद में ही आखिरी सांस ली।
पिता के लिए लिखा भावुक नोट
सिद्धार्थ ने एक्स पर लिखा- वो दुर्लभ ईमानदारी, नैतिकता और शिष्टता की मिसाल थे। अपने मूल्यों के साथ उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। कठोर हुए बिना भी वो अनुशासित थे। उनकी शक्ति दंभ से मुक्त थी। मुश्किल से मुश्किल हालात में भी वो सकारात्मक रहते थे।
मर्चेंट नेवी में कैप्टन के तौर पर समंदरों को कमांड करने से लेकर बीमारी का सामने करने तक, उन्होंने कभी साहस नहीं छोड़ा। ना कोई समझौता किया और ना ही अपनी गरिमा त्यागी। यहां तक कि जब स्ट्रोक के चलते वो व्हीलचेयर से बंध गये, उनका जज्बा कम नहीं हुआ। पापा, आपकी नैतिकता मेरी विरासत है। आपकी ताकत हर रोज मुझे दिशा दिखाती है।
यह भी पढ़ें: Salim Khan Hospitalised: वेटरन स्क्रीन राइटर सलीम खान लीलावती में भर्ती, अस्पताल की ओर दौड़े परिवार के सभी सदस्य
सिद्धार्थ ने आगे लिखा- आपकी सकारात्मकता परिवार को आज भी बांधकर रखती है। आप सोते हुए हमें शांतिपूर्वक छोड़कर चले गये, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है, वो बहुत बड़ा है। मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं। और मैं आपका नाम, आपका मान और आपकी रोशनी आगे लेकर जाऊंगा।
पिता के बेहद करीब थे सिद्धार्थ
पिता के निधन की खबर सुनकर पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ फौरन दिल्ली पहुंच गये थे। सिद्धार्थ की परवरिश में उनके पिता का अहम योगदान रहा है। सिद्धार्थ के लिए बड़ी क्षति है।
सिद्धार्थ के करियर की बात करें तो इस साल उनकी फिल्म वन रिलीज होने वाली है। पिछले साल वो परम सुंदरी में जाह्नवी कपूर के साथ दिखे थे।

