मुंबई। Madhumati Death: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांसर मधुमती का 15 अक्टूबर को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे शांति से सोते हुए इस दुनिया से विदा हुईं। मधुमती को हेलेन की हमशक्ल के रूप में जाना जाता था और वे अक्षय कुमार की डांस गुरु भी थीं।
उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। अक्षय कुमार, विंदू दारा सिंह समेत कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अक्षय कुमार ने कहा- हमेशा गुरु रहेंगी
अक्षय कुमार न उनके साथ एक थ्रोबैक तस्वी शेयर करके लिखा- मेरी पहली और हमेशा के लिए गुरु। डांस के बारे में मैं जो भी जानता हूं, मधुमती जी मैंने आपके चरणों में सीखा। हर अदा, हाव-भाव में आपकी याद हमेशा साथ रहेगी। ओम शांति।
यह भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का 87 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि
मधुमती ने कई बॉलीवुड कलाकारों को डांस सिखाया था। इनमें अक्षय कुमार के अलावा चंकी पांडेय और विंदू दारा सिंह भी शामिल थे। चंकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने साथ उनकी फोटो शेयर करके लिखा- मेरी टीचर मधुमती की हमेशा याद आएगी।

विंदू दारा सिंह ने लिखा- हमारी टीचर और गाइड मधुमती जी की आत्मा को शांति मिले। ऐसी लीजेंड, जिनसे हममें से कई ने डांस सीखा।
हेलन की हमशक्ल के तौर पर रहीं मशहूर
मधुमती का जन्म 1938 में महाराष्ट्र के एक दूरदराज गांव में हुआ था। उन्होंने 1957 में मराठी फिल्म में डांसर के रूप में डेब्यू किया, जो रिलीज नहीं हो सकी थी। मात्र 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने मशहूर डांसर मनोहर दीपक से शादी की, जो चार बच्चों के पिता थे और उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका था।

मधुमती और दीपक ने साथ में सुनील दत्त के ट्रूप में डांस किया और भारतीय सेना के जवानों का मनोरंजन किया। 2002 में पति के निधन के बाद उन्होंने खुद को डांस सिखाने में समर्पित कर दिया।
मधुमती ने हिंदी, मराठी, पंजाबी और भोजपुरी समेत 70 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी डांसिंग स्टाइल और लुक की वजह से उन्हें हेलेन की हमशक्ल कहा जाता था।
प्रमुख फिल्मों में ‘अंखें’, ‘टावर हाउस’, ‘शिकारी’, ‘मुझे जीने दो’ और ‘अमर अकबर एंथनी’ (1977) शामिल हैं, जो उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी।

उन्होंने लक्ष्मी छाया के साथ ‘मेरे हुजूर’ (1968) में डांस किया। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने मुंबई में ‘मधुमती डांस एकेडमी’ खोली, जहां अक्षय कुमार, गोविंदा, टाबू, चंकी पांडे, सुमीत सैगल, फराह, अमृता सिंह और बाबा सहगल जैसे सितारों को ट्रेनिंग दी।
अक्षय कुमार ने उन्हें अपना पहला और हमेशा का गुरु बताया। निधन और श्रद्धांजलिमधुमती का निधन 15 अक्टूबर 2025 को हुआ और उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर दोपहर 4:30 बजे किया जा रहा है।

मधुमती का योगदान भारतीय सिनेमा में अमर रहेगा। उनकी ग्रेस, ग्लैमर और डांसिंग स्किल्स ने पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनकी कमी को भरना असंभव है, लेकिन उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।