मुंबई। Vijay Rupani Dies: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस भीषण हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका है। हालांकि, बचाव अभियान जारी है। हादसे में मारे गये लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में कुल 230 यात्री और 12 क्रू मेम्बर्स शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया एकाउंट्स से दिवंगत विजय रूपाणी को याद करते हुए अफसोस जाहिर किया जा रहा है।
STORY | Former Gujarat CM Vijay Rupani dies in AI plane crash in Ahmedabad
— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2025
READ: https://t.co/WMpvroWGVh pic.twitter.com/JMYUeubEAH
विवेक ओबेरॉय ने अपने ‘दोस्त’ को दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड अभिनेता और बिजनेसमैन विवेक ओबेरॉय ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। विवेक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- अपने प्रिय मित्र गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी जी के प्लेन हादसे में दुखद निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं।
गुजरात के लिए उनका योगदान बहुत बड़ा है। लोक सेवा के लिए उनके समर्पण ने कई जिंदगियों को बदला है। मेरा दिल उनकी पत्नी और बच्चों के लिए रो रहा है, जो लंदन में उनके लौटने की बाट जोह रहे थे। पूरे देश में उनकी कमी शिद्दत से महसूस की जाएगी।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।

वायरल हुई Vijay Rupani की आखिरी तस्वीर
पूर्व सीएम की विमान में बैठे हुए एक फोटो भी सामने आई थी, जिसे किसी सहयात्री ने सेल्फी के दौरान लिया था। इस फोटो में विजय रूपाणी विमान की पिछली सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि पूर्व सीएम अपनी पत्नी को लाने लंदन जा रहे थे। विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: न्यूज चैनल पर हादसे के AI Generated Video देख भड़के फिल्ममेकर, बोले- नीचे गिरने का…!
Former Gujarat CM Vijay Rupani has been declared dead in plane crash
— YSR (@ysathishreddy) June 12, 2025
Om Shanti 💐🪔 pic.twitter.com/YoHHniHgfS
गुरुवार को लगभग 1.38 मिनट पर एयर इंडिया के विमान AI171 ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरी। विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेम्बर सवार थे।
उड़ाने भरने के तीन मिनट के अंदर ही विमान एयरपोर्ट के नजदीक स्थित मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल पर क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) हो गया। हादसा बेहद भीषण था। क्रैश होते ही आग की लपटें उठीं और काल गुएं का गुबार आसमान की ओर उठने लगा।
इस हादसे में सभी सवार यात्रियों और क्रू सदस्यों की मौत होने की आशंका है। हालांकि, बचाव अभियान अभी चल रहा है। वहीं, जिस अस्पताल पर विमान गिरा उसके भी कई डॉक्टरों की जख्मी होने की खबर है।