मुंबई। Ashish Chanchlani Elli Avrram Darting: सोशल मीडिया में बेहद चर्चित यू-ट्यूबर आशीष चंचलानी और बॉलीवुड एक्ट्रेस एली एव्राम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसका खुलासा खुद आशीष ने सोशल मीडिया के जरिए ही किया है। यू-ट्यूबर के इस खुलासे के बाद फैंस और इंडस्ट्री में उन्हें जानने वाले बधाई दे रहे हैं।
गोद में उठाकर किया प्रपोज?
रविवार को आशीष ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो एली को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। दोनों खिलखिलाकर हंस रहे हैं। एली के एक हाथ में गुलदस्ता है। इस तस्वीर के साथ आषीश ने लिखा- फाइनली। उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई।
इस तस्वीर के आधार पर माना जा रहा है कि आशीष एली के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म कर रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने एली के साथ शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao Baby: राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, खबर देते ही लगी बधाइयों की झड़ी
आशीष के इस खुलासे के बाद सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर पुलकिस सम्राट ने उन्हें बधाई दी। सिंगर अर्जुन कानूनगो ने भी कमेंट किया है। हालांकि, कई फैंस ऐसे भी हैं, जिन्हें यकीन नहीं हो रहा। वो इसे किसी नये प्रमोशनल कैम्पेन से जोड़कर देख रहे हैं।
31 साल के आशीष चंचलानी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद यूट्यूबर बन गये थे। आशीष चंचलानी वाइंस के नाम से उनका चैनल है। पिछले दिनों समय रैना के कॉमेडी शो को लेकर वो चर्चा में रहे थे।
इस कॉमेडी रिएलिटी शो में रणवीर इलाहाबादिया की एक विवादित टिप्पणी पर काफी बवाल मचा था। शो में आशीष भी बतौर पैनलिस्ट शामिल थे। उनके खिलाफ भी पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई थी।
बिग बॉस में भाग ले चुकी हैं एली
एली एव्राम स्वीडन मूल की अभिनेत्री हैं। एली ने कई फिल्मों में छो-मोटे किरदार निभाये हैं। उन्होंने मिकी वायरस से बॉलीवुड डेब्यू किया था। कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं, मलंग, गुडबाय, गणपत और बी हैप्पी में उन्होंने काम किया।
बिग बॉस 7 में भी एली भाग ले चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किये हैं। एली आशीष से तीन साल बड़ी हैं।