मुंबई। BAFTA Awards 2026: ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह से पहले आयोजित होने वाले बाफ्टा अवॉर्ड्स को कसौटी के तौर पर देखा जाता है। बाफ्टा में विजयी रहने वाली फिल्मों के ऑस्कर अवॉर्ड्स में चांसेज बढ़ जाते हैं। रविवार की रात लंदन में हुए 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स (79th BAFTA Awards) में एक बेहद चौंकाने वाला ट्रेंड सामने आया।
मार्टी सुप्रीम का नहीं खुला खाता
ऐसी कई फिल्में, जिन्होंने नॉमिनेशन लिस्ट में अपना दम दिखाया, वो अवॉर्ड पाने से चूक गईं। इन्हीं में एक फिल्म है मार्टी सुप्रीम, जिसका अवॉर्ड शो में 11 नॉमिनेशंस के बावजूद खाता नहीं खुला।
बाफ्टा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि नॉमिनेशंस में छाई रहने वाली फिल्म अंतिम विनर्स की लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना सकी। आइए, जानते हैं- बाफ्टा के नॉमिनेशंस में धमाके करने वाली कौन सी फिल्म ने कितने अवॉर्ड जीते।
- वन बैटल आफ्टर एनादर: 13 नॉमिनेशंस, जीते- 6
- हैमनेट Hamnet: 11 नॉमिनेशंस, जीते- 2
- मार्टी सुप्रीम Marty Supreme: 11 नॉमिनेशंस, जीते- 0
- फ्रैंकेंस्टाइन Frankenstein: 8 नॉमिनेशंस, जीते- 3
- सेंटिमेंटल वैल्यू Sentimental Value: 8 नॉमिनेशंस, जीते- 1
- आइ स्वेयर I Swear: 5 नॉमिनेशंस, जीते- 1
- बुगोलिया Bugonia: 5 नॉमिनेशंस, जीते- 0
- पिलियन Pillion: 3 नॉमिनेशंस, जीते- 0
- एफ वन F1: 3 नॉमिनेशंस, जीते-1
- बैलड ऑफ वॉलिस आइलैंड Ballad of Wallis Island: 3 नॉमिनेशंस, जीते- 0
- विकेड फॉर गुड Wicked For Good: 2 नॉमिनेशंस, जीते- 0
ऑस्कर्स की 9 कैटगरीज में फाइट करेगी मार्टी सुप्रीम
मार्टी सुप्रीम बेहद चर्चित फिल्म है, जिसमें टिमोथी शैलेमे ने लीड रोल निभाया है। 15 मार्च को हो रहे 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में यह फिल्म 9 कैटेगरीज में नामांकित है, जिनमें बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्टर कैटेगरीज शामिल हैं।
वहीं, ऑस्कर्स में सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशंस सिनर्स और 13 नॉमिनेशंस वन बैटल आफ्टर एनादर को मिले हैं। सिनर्स ने नॉमिनेशंस का रिकॉर्ड कायम किया है।

