BAFTA Awards 2026 Winners: ब्रिटिश फिल्म समारोह में छाई वन बैटल आफ्टर एनादर, मणिपुरी बाल फिल्म बूंग ने लंदन में रचा इतिहास

BAFTA Awards 2026 Winners Full List. Photo- X

मुंबई। BAFTA Awards 2026 Winners: भारतीय समयानुसार रविवार मध्यरात्रि को 79th BAFTA Awards (द ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स) समारोह का आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ।

इस बार का समारोह हॉलीवुड फिल्म वन बैटल आफ्टर एनादर के नाम रहा, जिसने विभिन्न श्रेणियों में 6 अवॉर्ड जीते। इनमें बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी शामिल है। इसके बाद सिनर्स और फ्रैंकेंस्टाइन ने 3-3 अवॉर्ड्स अपने नाम किये।

ब्रिटिश फिल्म हैमनेट ने लीडिंग एक्ट्रेस (जेसी बकली) समेत दो पुरस्कार अपने नाम किया। रॉबर्ट अरामायो ने बेस्ट लीडिंग एक्टर अवॉर्ड जीतने के साथ ईई राइजिंग स्टार अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

सबसे बड़ी बात बाफ्टा का ये सीजन भारतीय सिनेमा जगत के लिए भी खुशी लेकर आया। चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में भारत की मणिपुरी फिल्म बूंग ने जीत का सेहरा पहना। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, जबकि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी निर्माता हैं।

  • सबसे ज्यादा हैरान मार्टी सुप्रीम ने किया, जो 11 श्रेणियों में नामांकित होने के बावजूद खाता नहीं खोल सकी।
  • बुगोनिया भी ऐसी फिल्म रही, जो 5 कैटेगरीज में नॉमिनेटेड थी, मगर एक भी पुरस्कार नहीं जीता।
  • समारोह के मैमोरियम सेक्शन में हिंदी सिनेमा के लीजेंड्री अभिनेता धर्मेंद्र को याद किया गया, जिनका पिछले साल 24 नवम्बर को निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: BAFA Awards 2026 Nominations: ‘वन बैटल आफ्टर अनादर’ और ‘सिनर्स’ को सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस, पढ़ें पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म (Best Film)

वन बैटल आफ्टर एनादर (One Battle After Another)

प्रोड्यूसर्स: एडम सोमनर, सारा मर्फी, पॉल थॉमस एंडरसन

आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म (Outstanding British Film)

हैमनेट (Hamnet)

प्रोड्यूसर्स: लीजा मार्शल, पिप्पा हैरिस, निकोलस गोंडा, स्टीवन स्पीलबर्द, सैम मेंडिस, मैगी ओ फैरेल

बेस्ट डायरेक्टर (Best Director)

पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) – वन बैटल आफ्टर एनादर

लीडिंग एक्टर (Leading Actor)

रॉबर्ट अरामायो (Robert Aramayo) – आइ स्वेयर

लीडिंग एक्ट्रेस (Leading Actress)


जेसी बकली (Jessie Buckley) – हैमनेट

सपोर्टिंग एक्टर (Supporting Actor)


शॉन पेन (Sean Penn)– वन बैटल आफ्टर एनादर

सपोर्टिंग एक्ट्रेस (Supporting Actress)


वुनमी मोसाकु (Wunmi Mosaku)– सिनर्स

ओरिजिनल स्क्रीनप्ले (Original Screenplay)


रायन कूगलर (Ryan Coogler)– सिनर्स

एडेप्टेड स्क्रीनप्ले (Adapted Screenplay)


पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson)- वन बैटल आफ्टर एनादर (One Battle After Another)

फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज (Film Not in the English Language)


सेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value)

डायरेक्टर: जोकिम ट्रायर

प्रोड्यूसर्स: मारिया एकरहोव्ड, एंड्रिया बैरेंटसेन ऑटमर

एनिमेटेड फिल्म (Animated Film)


जूट्रोपोलिस 2

डायरेक्टर्स: जैरेड बुश, बायरन बॉवर्ड

प्रोड्यूसर: येट मेरिनो

चिल्ड्रेंस एंड फैमिली फिल्म (Children’s & Family Film)


बूंग (Boong)

डायरेक्टर: लक्ष्मीप्रिया देवी

प्रोड्यूसर: फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी

डॉक्युमेंट्री (Documentary)


मिस्टर नोबडी एगेंस्ट पुतिन (Mr. Nobody Against Putin)

डायरेक्टर्स: डेविड बोरेंस्टाइन, पावेल टैलेंकिन

प्रोड्यूसर्स: हेल फैबर, रैडोवन सिबर्ट, अल्जबेटा करास्कोवा

कास्टिंग (Casting)

आइ स्वेयर (I Swear)- लॉरेन एवांस

सिनेमेटोग्राफी (Cinematography)

वन बैटल आफ्टर एनादर (One Battle After Another)- माइकल बॉमैन

एडिटिंग (Editing)

वन बैटल आफ्टर एनादर (One Battle After Another)- एंडी जुरगेंसेन

प्रोडक्शन डिजाइन (Production Design)

फैंकेंस्टाइन (Frankenstein)- टमारा डेवरेल, शेन विऑ)

कॉस्ट्यूम डिजाइन (Costume Design)

फ्रैंकेंस्टाइन (Frankenstein- केट हॉली

मेकअप एंड हेयर (Make Up & Hair)


फ्रैंकेंस्टाइन (Frankenstein)

जॉर्डन सैमुअल, क्लिओना फ्यूरे, माइक हिल, मेगन मैनी

साउंड (Sound)

एफ वन (F1)

गैरेथ जॉन, अल नेल्सन, ग्वेनडोलिन येट्स व्हिटल, ग्रे ए. रिज्जो, जुआन पेराल्टा

स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स (Special Visual Effects)

अवतार- फायर एंड ऐश (Avatar: Fire and Ash)

जोई लेटरी, रिचर्ड, बेनहम, डैनियल बैरेट, एरिक सेनडॉन

ओरिजिनल स्कोर (Original Score)


सिनर्स (Sinners)- लूडविग गोरान्सन

आउटस्टैंडिंग डेब्यू बाय अ ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर ऑर प्रोड्यूसर (Outstanding Debut by a British Writer, Director or Producer)

माइ फादर्स शैडो

एकिनोला डेविस जूनियर, वेल डेवीज

ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन (British Short Animation)


टू ब्लैक ब्वॉयज इन पैराडाइज

बैज सेल्स, डीन एट्टा, बेन जैक्सन

ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म (British Short Film)

दिस इज एंडोमिट्रिओसिस (This Is Endometriosis)

जॉर्जी विलमैन, मैट ह्यूटन, हैरिए राइट

EE राइजिंग स्टार अवॉर्ड (EE Rising Star Award – पब्लिक वोट से)

रॉबर्ट अरामायो (Robert Aramayo)

आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश कंट्रीब्यूशन टू सिनेमा (Outstanding British Contribution to Cinema)

क्लेयर बिन्स (Clare Binns) (नॉन-कॉम्पिटिटिव)

फेलोशिप (Fellowship)


डैम डोना लैंगली (Dame Donna Langley) (नॉन-कॉम्पिटिटिव)