मुंबई। Masters Of The Universe Trailer: कार्टून और एनिमेशन फिल्मों के जरिए सुपर हीरो हीमैन के कारनामे हम बचपन से देखते आये हैं। अस्सी के दौर में शायद ही कोई बच्चा ऐसा होगा, जो ही-मैन के कारनामों से वाकिफ ना हो। मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स टेलीविजन शो ने दुनियाभर के बच्चों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था।
बचपन का वो हीरो ही-मैन अब बड़े पर्दे पर फिर लौट रहा है। मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया गया। फिल्म का निर्माण अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने किया है।
घर बचाने अपने ग्रह लौटा ही-मैन
लाइव एक्शन साइफ एक्शन एडवेंचर मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स फिल्म का निर्देशन ट्रैविस नाइट ने किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि अपने घर से 15 साल तक दूर रहने के बाद युवराज एडम को उसके ग्रह एटरनिया तलवार की ताकत से बुलावा भेजा जाता है।
एडम अपने ग्रह पर पहुंचकर पाता है कि इसकी दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है, जो क्रूर और निर्दयी शासक स्केलेटर के कब्जे में है। स्केलेटर के पंजे से अपने राज्य को बचाने के लिए एडम अपने विश्वासपात्रों टीला और डंकन से हाथ मिलाता है और ही-मैन बनने की अपनी किस्मत को स्वीकार करता है, जो ब्रह्मांड का सबसे शक्तिशाली इंसान है।
यह भी पढ़ें: Movies in Cinemas in April: पहले हफ्ते में जारी रहेगा ‘धुरंधर 2’ का कर्फ्यू, 10 अप्रैल से रिलीज होंगी हिंदी फिल्में!
फिल्म में निकोलस गैलिटजीन एडम यानी ही-मैन के रोल में हैं। अन्य कालाकारों में एलिसन ब्री, जेम्स प्यूरेफोय, मोरेना बैक्रेन, जोहानेस हॉकर जोहेनसन, चार्लोट रिले शामिल हैं। जेरेड लेटो स्केलेटर और इदरिस एल्बा योद्धा के किरदार में हैं।
मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स 5 जीन को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सोनी पिक्चर्स द्वारा रिलीज की जाएगी।
दिलचस्प बात यह है कि इतना पॉपुलर किरदार होते हुए भी ही-मैन पर ज्यादा फिल्में नहीं बनी हैं। अलबत्ता, एनिमेशन सीरीजों के जरिए ही-मैन बार-बार पर्दे पर आता रहा है।
मुख्य एनिमेटेड सीरीज़ (Animated Series)
ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स (1983-1985)
मूल और सबसे प्रसिद्ध Filmation सीरीज। 2 सीजन, कुल 130 एपिसोड। प्रिंस एडम ग्रेस्कल की शक्ति से ही-मैन बनकर स्केलेटर से Eternia की रक्षा करते हैं। 80 के दशक की सबसे लोकप्रिय कार्टून में से एक। “By the power of Grayskull… I have the power!” फेमस डायलॉग यहीं से आया है।
शी-रा: प्रिंसेस ऑफ पावर (1985-1987)
ही-मैन की जुड़वां बहन शी-रा (Adora) पर स्पिन-ऑफ सीरीज। 93 एपिसोड। Etheria ग्रह पर Horde के खिलाफ लड़ाई। मूल सीरीज का हिस्सा मानी जाती है।
द न्यू एडवेंचर्स ऑफ ही-मैन (1990-1991)
65 एपिसोड वाली सीक्वल सीरीज। Eternia से अलग Planet Primus पर नई स्टोरी। डिजाइन और कहानी पहले से अलग।
ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स (2002-2004):
आधुनिक एनिमेशन वाला रीबूट। Mike Young Productions द्वारा बनाई गई। मूल कहानी को अपडेटेड स्टाइल में पेश किया।
शी-रा एंड द प्रिंसेसेस ऑफ पावर (2018-2020):
Netflix का 5 सीज़न वाला रीबूट। युवा पीढ़ी के लिए मजेदार, डाइवर्स कैरेक्टर्स। ही-मैन से कम कनेक्शन, लेकिन फ्रेंचाइजी का हिस्सा।
मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स: रिवेलेशन (2021) + रिवोल्यूशन (2024):
Kevin Smith द्वारा Netflix पर। 80s सीरीज का एडल्ट-ओरिएंटेड कंटिन्यूएशन। Teela, He-Man और Skeletor की नई जंग। Revelation (10 एपिसोड) + Revolution (5 एपिसोड)।
ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स (2021-2022)
Netflix का CGI बच्चों वाली सीरीज़। 3 सीजन। युवा Adam की नई शुरुआत, टॉय-स्टाइल डिजाइन।
मुख्य मूवीज (Movies):
ही-मैन एंड शी-रा: द सीक्रेट ऑफ द स्वॉर्ड (1985)
एनिमेटेड फिल्म। शी-रा का इंट्रोडक्शन। मूल सीरीजा का हिस्सा, थिएटर में रिलीजा हुई।
मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स (1987)
लाइव-एक्शन फिल्म। Dolph Lundgren ही-मैन, Frank Langella Skeletor। 80s की कल्ट क्लासिक, लेकिन क्रिटिक्स को पसंद नहीं आई।

