Hollywood Movies In July: सुपरहीरोज के नाम रहेगा जुलाई, हॉलीवुड से आ रहीं ये धमाकेदार फिल्में

Upcoming Hollywood movies in July. Photo- Instagram

मुंबई। Hollywood Movies In July: 2025 का जुलाई महीना भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड की धमाकेदार फिल्मों के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। इस महीने में सुपरहीरो, डायनासोर, म्यूजिकल और हॉरर जैसे विभिन्न जॉनर की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं। आइए, जुलाई 2025 में भारत में रिलीज होने वाली प्रमुख हॉलीवुड फिल्मों पर एक नजर डालें।

1. जुरासिक वर्ल्ड: रिबर्थ (Jurassic World: Rebirth)

रिलीज डेट: 4 जुलाई 2025
जॉनर: एक्शन, एडवेंचर, साइंस-फिक्शन, थ्रिलर
निर्देशक: गैरेथ एडवर्ड्स
कलाकार: स्कारलेट जोहानसन, महेरशला अली, जोनाथन बेली, रूपर्ट फ्रेंड, मैनुअल गार्सिया-रुल्फो

जुरासिक पार्क फ्रैंचाइजी की ताजा कड़ी जुरासिक वर्ल्ड: रिबर्थ एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है। इस बार कहानी एक ऐसे अभियान पर केंद्रित है, जहां प्रागैतिहासिक प्राणियों के डीएनए को निकालने की कोशिश की जा रही है।

स्कारलेट जोहानसन और जोनाथन बेली जैसे सितारों के साथ, यह फिल्म इंसान और डायनासोर के सह-अस्तित्व की थीम को प्रस्तुत करेगी। स्टीवन स्पीलबर्ग एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि डेविड कोएप ने स्क्रीनप्ले लिखा है। यह फिल्म वुजअल्स और कहानी के लिहाज से एक मनोरंजक अनुभव देने का वादा करती है।

देश में यह फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies In July: जुलाई में फिल्मों की झमाझम बारिश, क्या बॉक्स ऑफिस पर भी आएगा तूफान?

2. सुपरमैन (Superman)

रिलीज डेट: 11 जुलाई 2025
जॉनर: एक्शन, एडवेंचर, फंतासी, साइंस-फिक्शन
निर्देशक: जेम्स गन
कलाकार: डेविड कॉरेन्स्वेट, रेचल ब्रोसनाहन, नाथन फिलियन, इसाबेला मर्सिड, एडी गाथेगी, एंथनी कैरिगन, निकोलस हॉल्ट

जेम्स गन द्वारा निर्देशित सुपरमैन 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों (Hollywood Movies In July) में से एक है। यह फिल्म डीसी यूनिवर्स को एक नई दिशा देने का प्रयास है, जिसमें डेविड कॉरेन्स्वेट सुपरमैन की भूमिका में नजर आएंगे। कहानी क्लार्क केंट के जीवन और उनकी सुपरहीरो यात्रा पर केंद्रित होगी, जिसमें मानवता और सुपरपावर के बीच संतुलन को दर्शाया जाएगा।

रेचल ब्रोसनाहन लोइस लेन के किरदार में हैं, और ट्रेलर से यह स्पष्ट है कि यह फिल्म भव्य दृश्यों और भावनात्मक गहराई का मिश्रण होगी। यह फिल्म ऑस्कर की दौड़ में भी मजबूत दावेदार मानी जा रही है। हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर और सुपरहीरो प्रशंसकों के लिए यह एक शानदार अनुभव होगा।

यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

3. स्मर्फ्स (Smurfs)

रिलीज डेट: 18 जुलाई 2025
जॉनर: म्यूजिकल, एनिमेशन, कॉमेडी
निर्देशक: क्रिस मिलर
कलाकार: रिहाना, निक ऑफरमैन, नताशा लियोन, डैन लेवी, निक क्रॉल, जेम्स कॉर्डन, ऑक्टेविया स्पेंसर, हन्ना वाडिंगहैम, कर्ट रसेल, जॉन गुडमैन

स्मर्फ्स एक म्यूजिकल एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें रिहाना स्मर्फेट की आवाज दे रही हैं और साथ ही फिल्म की निर्माता भी हैं। यह फिल्म नीले रंग के छोटे प्राणियों की दुनिया को एक म्यूजिकल अंदाज में पेश करती है, जिसमें रिहाना द्वारा लिखे और गाए गए नए गाने भी शामिल हैं।

स्टार-स्टडेड कास्ट और मजेदार कहानी के साथ, यह फिल्म बच्चों और परिवारों के लिए एक मनोरंजक अनुभव होगी। यह फिल्म पहले वैलेंटाइन डे 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे जुलाई में रिलीज किया जाएगा।

4. आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर (I Know What You Did Last Summer)

रिलीज डेट: 18 जुलाई 2025
जॉनर: हॉरर, मिस्ट्री
निर्देशक: जेनिफर केटिन रॉबिन्सन
कलाकार: जेनिफर लव हेविट, मैडलिन क्लाइन, फ्रेडी प्रिंस जूनियर, चेज़ सुई वंडर्स, जोनाह हाउर-किंग, टायरिक विदर्स, सारा पिजन

1997 की क्लासिक हॉरर फिल्म आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर का यह रीबूट जुलाई 2025 में दर्शकों को डराने के लिए तैयार है। इस बार जेनिफर लव हेविट और फ्रेडी प्रिंस जूनियर मूल फिल्म से वापसी कर रहे हैं, साथ ही मैडलिन क्लाइन जैसे नए सितारे भी शामिल हैं।

कहानी उन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दुखद घटना के बाद एक रहस्यमयी हत्यारे का शिकार बनते हैं। यह फिल्म हॉरर और सस्पेंस प्रेमियों के लिए एक रोमांचक अनुभव होगी।

5. एडिंगटन (Eddington)

रिलीज डेट: 18 जुलाई 2025
जॉनर: ड्रामा, मिस्ट्री
निर्देशक: एरी एस्टर
कलाकार: जोकिन फीनिक्स, पेड्रो पास्कल, ल्यूक ग्राइम्स

एरी एस्टर की नवीनतम फिल्म एडिंगटन 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान न्यू मैक्सिको के एक काल्पनिक शहर में सेट है। जोकिन फीनिक्स एक छोटे शहर के शेरिफ की भूमिका में हैं, जबकि पेड्रो पास्कल शहर के मेयर का किरदार निभा रहे हैं।

यह फिल्म सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल की कहानी को दर्शाती है, जिसमें पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ता है। एरी एस्टर के प्रशंसकों के लिए यह फिल्म उनकी खास स्टाइल मनोवैज्ञानिक गहराई और रहस्य, का एक और नमूना होगी।

6. द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स (The Fantastic Four: First Steps)

रिलीज डेट: 25 जुलाई 2025
जॉनर: एक्शन, एडवेंचर, साइंस-फिक्शन
निर्देशक: मैट शेकमैन
कलाकार: पेड्रो पास्कल, वनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन, एबॉन मॉस-बैक्राक

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स मार्वल की पहली फैमिली को एक नए अंदाज में पेश करती है। पेड्रो पास्कल (रीड रिचर्ड्स), वैनेसा किर्बी (सू स्टॉर्म), जोसेफ क्विन (जॉनी स्टॉर्म) और एबॉन मॉस-बैक्राक (बेन ग्रिम) इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म मूल कहानी को छोड़कर मल्टीवर्स सागा का हिस्सा होगी और भविष्य में एवेंजर्स फिल्मों के लिए आधार तैयार करेगी। सुपरहीरो और मार्वल प्रशंसकों के लिए यह एक जरूरी फिल्म है। (Hollywood Movies In July)