I Know What You Did Last Summer Trailer: खेल अभी खत्म नहीं हुआ, लौट आया खूनी अतीत

मुंबई। I Know What You Did Last Summer Trailer: सोनी पिक्चर्स ने आइ नो व्हाट यू डिड लास्ट समर का दिल दहला देने वाला नया ट्रेलर रिलीज किया है, जो हॉरर की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में और भी सस्पेंसपूर्ण वापसी की ओर इशारा करता है। फैन फेवरेट जेनिफर लव हेविट और फ्रेडी प्रिंज जूनियर की वापसी के साथ साउथपोर्ट की विरासत एक डरावना नया मोड़ लेती है।

यह फिल्म उस सिहरा देने वाली कहानी को जारी रखती है, जिसने एक पूरी पीढ़ी को रात में बत्ती जलाकर सोने पर मजबूर कर दिया था।

नये दोस्त करेंगे पुराने खतरे का सामना

इस नए चैप्टर में दोस्तों का एक नया ग्रुप एक जानलेवा रहस्य का सामना करता है, जिसे उन्होंने सोचा था कि दफ्न कर चुके हैं। एक लगातार पीछे पड़ने वाला साया लौटकर आता है, जो उन्हें मौत के खतरनाक खेल में वापस ले जाता है। जब वे मूल साउथपोर्ट नरसंहार के बचे हुए लोगों से जवाब तलाशते हैं तो एक परेशान करने वाला पैटर्न सामने आना शुरू होता है। क्या ये सिर्फ इतिहास का दोहराव है या कुछ और भी भयानक?

यह भी पढ़ें: Hollywood Movies In June: जून में इन हॉलीवुड फिल्मों के साथ उठाएं गर्मियों की छुट्टियों का लुत्फ

90 के दशक की मूल फिल्म की डरावनी यादों को अपडेटेड, हाई-स्टेक्स स्लैशर ट्विस्ट के साथ पिरोते हुए हुए, फिल्म में एक डायनामिक नई कास्ट शामिल है- चेस सुई वंडर्स, मैडलिन क्लाइन, सारा पिजन, टायरिक विदर्स, और जोनाह हाउर-किंग।

ट्रेलर में आने वाली चीजों की एक तनावपूर्ण झलक मिलती है- रहस्यों की परतें, चौंकाने वाले खुलासे, और एक किलर जो सब कुछ जानता है।

1997 में आई थी पहली फिल्म I Know What You Did Last Summer

यह एक स्लैशर फिल्म है, जो 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जेनिफर लव हैविट, सारा मिशेल गेलर, रायन फिलिपी और फ्रेडी प्रिंज जूनियर मुख्य किरदारों में थे। उस फिल्म में सभी को टीनेजर दिखाया गया था।

1998 में इसका सीक्वल आइ स्टिल नो व्हाट यू डिड लास्ट समर आया। इसके बाद 2006 में इसका स्टैंडएलोन सीक्वल आइ विल ऑलवेज नो व्हाट यू डिड लास्ट समर आया, जो सिर्फ वीडियो पर रिलीज किया गया था। इसकी पूरी कास्ट बदली हुई थी।

अब जो फिल्म आ रही है, वो 1998 में आई फिल्म का सीधा सीक्वल है। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।