Moana Hindi Trailer: लाइव एक्शन फिल्म मोआना में ड्वेन जॉनसन की वापसी, हिंदी समेत इन भाषाओं में जारी हुआ फिल्म का ट्रेलर

Dwyane Johnson returns in Moana. Photo- X

मुंबई। Moana Hindi Trailer: डिज्नी स्टूडियोज ने अपनी बहुप्रतीक्षित लाइव-एक्शन फिल्म ‘मोआना’ का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जोश देखते ही बन रहा है।

2016 की पॉपुलर एनिमेटेड फिल्म ‘मोआना’ का यह लाइव-एक्शन रीइमेजिनिंग संस्करण दर्शकों को फिर से समंदर की पुकार, रोमांचक एडवेंचर और यादगार गीतों की दुनिया में ले जाएगा।

फिल्म में मोआना के एडवेंचर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि मोआना (कैथरीन लागाइआ) समंदर की पुकार सुनकर मोटुनुई द्वीप से बाहर निकलती है और प्रसिद्ध डेमिगॉड माउई (ड्वेन जॉनसन) के साथ मिलकर अपने लोगों की समृद्धि वापस लाने का सफर शुरू करती है।

ट्रेलर में ड्वेन जॉनसन का लाइव-एक्शन माउई अवतार खासा चर्चा में है। उनके लंबे बालों और शक्तिशाली लुक ने फैंस को खूब आकर्षित किया है। फिल्म में मूल एनिमेटेड वर्जन की तरह ही संगीत, विजुअल इफेक्ट्स और इंस्पिरेशनल स्टोरी को लाइव-एक्शन फॉर्मेट में पेश किया गया है।

फिल्म का निर्देशन थॉमस कैल (Thomas Kail) ने किया है, जो 10 जुलाई को भारत में अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Oscars 2026 Winners List: ‘वन बैटल आफ्टर एनादर’ बेस्ट पिक्चर, माइकल बी जॉर्डन बेस्ट एक्टर, जेसी बकली बेस्ट एक्ट्रेस

फिल्म की स्टार कास्ट

  • कैथरीन लागाइआ – मोआना (उभरती अभिनेत्री, जिन्होंने ऑडिशन में हजारों उम्मीदवारों को पीछे छोड़ा)
  • ड्वेन जॉनसन (द रॉक) – माउई (2016 एनिमेटेड फिल्म को भी उन्होंने ही आवाज दी थी)
  • जॉन तुई – चीफ तुई (मोआना के पिता)
  • फ्रैंकी एडम्स – सिना (मोआना की मां)
  • रेना ओवेन – ग्राम्मा ताला (मोआना की दादी)

यह फिल्म 2016 की ऑस्कर-नॉमिनेटेड एनिमेटेड फिल्म ‘मोआना’ पर आधारित है, जिसमें मोआना नाम की एक साहसी लड़की समंदर की मदद से अपने द्वीप को बचाने के लिए माउई के साथ रोमांचक यात्रा पर निकलती है।

लाइव-एक्शन वर्जन में मूल कहानी को और भी जीवंत और बड़े पर्दे पर भव्य रूप में पेश किया जा रहा है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म प्रेमी उत्साहित हैं। डिज्नी ने पहले भी ‘द लायन किंग’, ‘अलादीन’ और ‘द लिटिल मरमेड’ जैसी क्लासिक फिल्मों को लाइव-एक्शन में सफलतापूर्वक पेश किया है।