मुंबई। Oscar 2026 Nominations: सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ऑस्कर अवॉर्ड्स का इंतजार दुनियाभर के सिनेप्रेमियों को रहता है। लगभग हर फिल्ममेकर और कलाकार की तमन्ना रहती है कि करियर में कम से कम एक बार यह पुरस्कार जीता जाए।
इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड समारोह मार्च में आयोजित किया जाएगा। उससे पहले गुरुवार को विभिन्न कैटेगरीज में कॉम्पीट करने वाली फिल्मों के नॉमिनेशंस घोषित किये जाएंगे। नॉमिनेशंस में आने वाली फिल्में ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में शामिल होंगी। नॉमिनेशंस की घोषणा विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकेगी।
कब और कहां देखें ऑस्कर नॉमिनेशंस?
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशंस की घोषणा 22 जनवरी को सुबह 8.30 बजे ET/ सुबह 5.30 बजे PST की जाएगी। भारतीय समयानुसार ऑस्कर नॉमिनेशंस का एलान 22 जनवरी को शाम 7 बजे से होगा। एकेडमी के सैमुअल गोल्डविन थिएटर से नॉमिनेशंस की घोषणा ऑस्कर नॉमिनेटेडे अभिनेता डैनियल ब्रुक्स और लुइस पुलमैन करेंगे।
इनका सीधा प्रसारण ऑस्कर डॉट कॉम, ऑस्कर डॉट ओआरजी और एकेडमी के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स टिक टॉक, यू-ट्यूब और फेसबुक पर किया जाएगा। वहीं, अमेरिका में एबीसी के गुड मॉर्निंग अमेरिका शो में नॉमिनेशंस की घोषणा देखी जा सकती है।
24 कैटेगरीज में होगी नॉमिनेशंस की घोषणा
इस बार कुल 24 कैटेगरीज में ऑस्कर अवॉर्ड्स प्रदान किये जाएंगे। नॉमिनेशंस चुनने के लिए वोटिंग 12 जनवरी से 16 जनवरी तक चली थी। प्रत्येक श्रेणी में पांच नामांकन घोषित किये जाएंगे, जबकि बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में 10 नॉमिनेशंस की घोषणा होगी।
Actor in a Supporting Role
Actress in a Supporting Role
Animated Short Film
Costume Design
Live Action Short Film
Makeup and Hairstyling
Music (Original Score)
Writing (Adapted Screenplay)
Writing (Original Screenplay)
Actor in a Leading Role
Actress in a Leading Role
Animated Feature Film
Best Picture
Casting
Cinematography
Directing
Documentary Feature Film
Documentary Short Film
Film Editing
International Feature Film
Music (Original Song)
Production Design
Sound
Visual Effects
भारत की होमबाउंड पर रहेगी नजर
भारतीय दर्शकों को जिस कैटेगरी में नॉमिनेशंस का बेसब्री से इंतजार रहेगा, वो है इंटरनेशनल फीचर फिल्म, जिसके लिए भारत की ऑफिशियल प्रविष्टि होमबाउंड पहले ही शॉर्टलिस्ट हो चुकी है। होमबाउंड समेत आठ फिल्में ऑस्कर की कंटेंशन लिस्ट में भी शामिल हैं। ये वे फिल्में हैं, जो ऑस्कर अवॉर्ड्स की बेस्ट पिक्चर कैटेगरीज में नॉमिनेशंस के लिए कॉम्पीट कर रही हैं।
- कांतारा चैप्टर 1- कन्नड़
- महावतार नरसिम्हा- हिंदी
- तन्वी द ग्रेट- हिंदी
- टूरिस्ट फैमिली- तेमिल
- दशावतार- मराठी
- होमबाउंड- हिंदी
- सिस्टर मिडनाइट- हिंदी
- पारो- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी- हिंदी
कब होगा ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह?
साल 2026 के लिए 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह 15 मार्च को डॉल्बी थिएटर एट ओवेशन हॉलीवुड में आयोजित किया जाएगा और एबीसी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा तथा विश्व भर में 200 से अधिक क्षेत्रों में इन्हें देखा जा सकेगा।

